लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा था कि इंडिया गठबंधन महज लोकसभा चुनाव तक ही सीमित था। अब इसका दिल्ली के विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि अभी-अभी तो दिल्ली में ‘आप’-कांग्रेस का निकाह हुआ था और अभी तलाक भी हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि अब दिल्ली में इंडिया गठबंधन नहीं रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, वो यह बात ऐसे वक्त में कह रहे हैं, जब हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें जीरो सीट मिली है। लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद अब गोपाल राय कह रहे हैं कि यह रिश्ता यहीं खत्म हुआ। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि वैसे भी यह मतलब का ही गठबंधन था। दिल्ली में दोस्ती कर रहे थे और पंजाब में कुश्ती। वहीं चंडीगढ़ में मस्ती कर रहे थे। इट वाज द फ्रेंडशिप ऑफ बेनिफिट, जिसका मतलब है कि बेनिफिट खत्म तो फ्रेंडशिप खत्म। वैसे भी कुछ दिनों पहले जो निकाह फरमाया था, वो अब तीन तलाक में खत्म हो गया। अब कांग्रेस पार्टी जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी कहती है, कहती है कि यह उग्रवादियों के साथ है। अब दिल्ली में एक-दूसरे की तारीफ करने वाले एक-दूसरे को गालियां देंगे। यही इंडी अलायंस का चरित्र है।“ शहजाद पूनावाला ने कहा, अब तो यहां तीन तलाक हुआ है। आगे आगे देखिए यह तीन तलाक पश्चिम बंगाल से लेकर केरल तक में होगा। यही इंडी अलायंस का असली चेहरा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुई नई–नई शादी अब तलाक में तब्दील हो चुकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભગવાન વિશ્વકર્માની જન્મ જયંતી દબદબાભેર ઉજવાઇ
દેવોના એન્જિનિયર : (વિશ્વકર્મા જયંતિ)
વદ સૂત મહાવિદ્યા વિશ્વકર્મેણ નમ:
વદ સૂત મહાવિદ્યા...
लो खत्म हुआ इंतजार! Samsung का 6000mAh बैटरी फोन Galaxy F15 5G इस दिन हो रहा लॉन्च
सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हां हम यहां Galaxy F15 5G...
ब्रुनेई-सिंगापुर की यात्रा के लिए आज रवाना होंगे PM मोदी, सेमीकंडक्टर-फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर फोकस
नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की नई कोशिश में जुटे...
બરોડા રિક્ષા ચાલક નો નેતા સાથેની વાતચીત નો વાયરલ ઓડિયો સૌરાષ્ટ્ર ક્રાન્તિ આ ઓડિયો ની પુષ્ટિ નથી કરતુ
બરોડા રિક્ષા ચાલક નો નેતા સાથેની વાતચીત નો વાયરલ ઓડિયો સૌરાષ્ટ્ર ક્રાન્તિ આ ઓડિયો ની પુષ્ટિ નથી કરતુ
Share Market Recap: हरे निशान में रहे सभी सेक्टर, Nifty 21350 पर बंद, जानें कहां तेजी-मंदी?
Share Market Recap: हरे निशान में रहे सभी सेक्टर, Nifty 21350 पर बंद, जानें कहां तेजी-मंदी?