उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आ रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए और इंडिया के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। अब तक आए 65 लोकसभा सीटों के रुझान में एनडीए 26 और इंडिया 32 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में भाजपा के टिकट पर वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरे पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। वहीं, एनडीए के दोनों प्रमुख चेहरे कन्नौज से अखिलेश यादव और रायबरेली से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार, लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, आजमगढ़ से सपा के धर्मेंद्र यादव और बाराबंकी से कांग्रेस के तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा के अरुण गोविल आगे चल रहे हैं। वहीं, घोसी से सुभासपा के अरविंद राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं, सपा-बसपा महागठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरी थी। सपा को 5 और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर जीत दर्ज पाई थी। इस बार एनडीए में सहयोगी दलों की संख्या बढ़ी है। इस बार भाजपा 75, अपना दल एस 2, राष्ट्रीय दल 2 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक सीट पर चुनावी मैदान में है। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA के तहत समाजवादी पार्टी 62, कांग्रेस 17 और तृणमूल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। बसपा अपने दम पर सभी 80 सीटों पर चुनावी मैदान में है भाजपा के सियासी रणकौशल का आज फैसला होने जा रह है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि एग्जिट पोल में भारी बढ़त बनाने वाली भाजपा असल में नतीजों के कितने करीब पहुंचती है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से संगठन और सरकार के कई चेहरों का कद तय होगा। कुछ सीटों पर तय होना है कि सांसदों के स्थानीय स्तर पर हो रहे विरोध पर मोदी मैजिक कितना काम करता है। भाजपा ने शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ लेवल पन्ना प्रमुखों के जरिए जिस प्रकार की व्यूह रचना की गई है, वह कितना प्रभावी रहा है। यह भी रिजल्ट से पता चल जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महिला सरपंच व पति पर हमला कर जान से मारने की धमकी,कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
कोटा. कनवास क्षेत्र में धुलेट सरपंच गिरिजा नागर एव उनके पति घनश्याम नागर के साथ 2 दिन पूर्व हुई...
Exclusive Interview: TVS Eurogrip के Madhavan Parthasarathy से Exclusive बातचीत | CNBC Awaaz
Exclusive Interview: TVS Eurogrip के Madhavan Parthasarathy से Exclusive बातचीत | CNBC Awaaz
कर्नाटक से उत्साहित कांग्रेस की तेलंगाना में 'महायोजना', बीआरएस और भाजपा ने भी कसी कमर
नई दिल्ली, कर्नाटक में इस माह के आरंभ में मिली चुनावी सफलता से सीखकर कांग्रेस अन्य राज्यों में भी...
औरंगाबाद जिल्हाधिकारी पदी आस्तिक कुमार पाण्डेय...
औरंगाबाद: दि. 13 ऑक्टो.(दीपक परेराव) औरंगाबादचे विद्यमान जिल्हाधिकारी सुनील चव्हाण यांची बदली...
Kdcc બેંક ગુજરાતની પ્રથમ વોટ્સએપ બેંક છે : ચેરમેન
ખંભાતના ગોલાણા ખાતે નવીન kdcc સેન્ટ્રલ બેંકનું ઉદઘાટન કાર્યક્રમ અને નાણાંકીય સાક્ષરતા અભિયાન...