जनपद आजमगढ़ में,मायके में रह रही पत्नी के घर न आने की जिद पर उठाया कदम।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, मायके में रह रही पत्नी के घर न आने की जिद के चलते 35 वर्षीय सपन दुबे ने बीते दिन रविवार की रात्रि फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से लटकते हुए, शव को नीचे उतार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद मोर्चरी हाउस भेज दिया। जानकारी के अनुसार बसगित निवासी सपन दुबे पुत्र विजय दुबे की पत्नी अपने पति के नशे की लत से अजीज होकर अपनी एक बेटी और बेटे के साथ मायके में, रह रही थी। सपन दुबे झारखंड रहकर प्राइवेट काम करता था। इस समय वह घर आया था, और पत्नी को घर आने के लिए, लगातार दबाव बना रहा था। लेकिन पत्नी द्वारा आने से इनकार किए जाने से क्षुब्ध रविवार की रात घर के ठीक सामने पीपल के पेड़ में, पत्नी की साड़ी द्वारा फांसी लगाकर पेड़ के नीचे स्थित कुएं में, लटक गया। सुबह किसी ने फांसी के फंदे पर उसे लटकते हुए। देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। ग्रामीणों का कहना है की सपन दुबे को नशे की बुरी लत थी जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन मारपीट, झगड़ा और विवाद हुआ करता था इसी से आजीज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इंस्पेक्टर कृष्णकुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઘોઘારોડ ગૌશાળાની પાછળના ભાગે વીજળી પડી
ઘોઘારોડ ગૌશાળાની પાછળના ભાગે વીજળી પડી
ERCP शिलान्यास की घोषणा पर पायलट ने सीएम भजनलाल को घेरा, बोले- आचार संहिता का हुआ है उल्लंघन
राजस्थान के दौसा में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से...
गिधाडा येथील रस्ता सुरक्षा संदर्भात सार्वजनिक बांधकाम विभागास निवेदन..
आज गिरजापुर ( गिधाडा ) गावातील रस्त्यावर वारंवार झालेले व होत असलेले अपघात रोखण्यासाठी आज सरपंच...
Bank Of Japan Impact: Morning Business News: क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल? | CNBC Awaaz
Bank Of Japan Impact: Morning Business News: क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल? | CNBC Awaaz