देश में सातवें चरण का मतदान सम्पन्न होने के बाद देर शाम आए एक्जिट पोल के नतीजे लगभग वहीं आ रहे हैं, जिसका फलोदी सट्टा बाजार ने आंकलन पहले ही कर दिया था. राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार आज भी एक्जिट पोल आने के बाद भी अपनी बात पर कायम है. एक्जिट पोल आने के बाद राजस्थान में फलोदी सट्टा बाजार 19-20 सीटें भाजपा को आने की संभावना जाहिर कर रहा हैं जबकि कांग्रेस को 5-6 सीटें आने की बात सट्टा बाजार बता रहा है. एक्जिट पोल में थोड़ा सा फर्क नजर आ रहा है. एग्जिट पोल में राजस्थान ने 16 से 19 सीटें भाजपा को दिखा रहा हैं जबकि कांग्रेस को 5-7 सीटें आने की संभावना एक्जिट पोल में आने की संभावना व्यक्त की गई है. इसी तरह देश में सट्टा बाजार आज भी 303-305 सीटें भाजपा को आने की संभावना व्यक्त कर रहा हैं जबकि एग्जिट पोल में 310 सीटें भाजपा को आने की संभावना बताई जा रही है. इस तरह सट्टा बाजार व एक्जिट पोल के आंकड़े लगभग मिलते हुए नजर आ रहे हैं सट्टा बाजार द्वारा गुजरात में भाजपा को सभी 26 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई थी, जबकि एग्जिट पोल में 1 कांग्रेस व 25 भाजपा को आने की संभावना जाहिर की है. इसके अलावा कर्नाटक में भी सट्टा बाजार ने 20-22 सीटें भाजपा को आने की बात की थी. एक्जिट पोल भी कर्नाटक में 20-22 सीटें ही आने की बात जाहिर कर रहा है. इसी तरह सट्टा बाजार ने बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश आदि में जितनी सीटें आने की बातें बताई थी लगभग एग्जिट पोल में भी वही आंकड़ें जाहिर किए जा रहे है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जैन आचार्य लोकेशजी ने नाकोड़ा तीर्थ पहुंचकर विश्व शांति केंद्र की सफलता हेतु की प्रार्थना। 2 मार्च को “विश्व शांति केंद्र” के उद्घाटन समारोह का जन्मभूमि पचपदरा वासियों को दिया का न्यौता
पचपदरा में आचार्य लोकेश सेवा सद्भावना ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित विश्व स्तरीय अस्पताल के निर्माण को...
Haryana के भिवानी में पीने के पानी की समस्या के चलते वोटर्स ने कर दिया बड़ा ऐलान | Aaj Tak News
Haryana के भिवानी में पीने के पानी की समस्या के चलते वोटर्स ने कर दिया बड़ा ऐलान | Aaj Tak News
વિંછીયાના દેવધરીમાં 17 વર્ષની સગીરાનું અપહરણ વિંછીયા પોલીસ સ્ટેશનમાં ફરિયાદ નોંધાઇ
વિંછીયાના દેવધરીમાં 17 વર્ષની સગીરાનું અપહરણ વિંછીયા પોલીસ સ્ટેશનમાં ફરિયાદ નોંધાઇ વિંછીયા...
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुरा पर 10 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम...