शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों अमृत पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत एक पेड़ देश के नाम अभियान में जुटे हुए हैं. इसे लेकर शुक्रवार को उन्होंने व्यापार महासंघ से चर्चा की थी और जयपुर यहां पर महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल को अमृत पर्यावरण महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया था. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर जो बयान दिया वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के कुकर्मों का परिणाम है. यदि ये 5 साल तक वनों को नहीं कटने देते, पेड़ लगाने वालों को प्रोत्साहित करते, बड़ी-बड़ी रिश्वत लेकर के जंगलों को उजड़ने नहीं देते तो ये स्थिति नहीं बनती. जंगलों को काट-काट कर उन्होंने मानवता को खतरा पैदा किया है. मानवता के लिए खतरा पैदा करने वाले से बड़ा दुष्ट कोई नहीं हो सकता. मंत्री इस बयान ने राजनीतिक तापमान भी बढ़ा दिया है. वहीं, अपने एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत चांदपोल शमशान घाट में पौधारोपण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री ने अपने पिछले बयान में जोड़ते हुए कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जंगलों को कटवाया है. तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलवाई है. इस कारण से राजस्थान का बहुत नुकसान हो गया है. ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए था. जंगलों की सुरक्षा करनी चाहिए थी. पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन रक्षक ही भक्षक हो गया तो क्या कर सकते हैं. वहीं, इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन पर 14 मुकदमे हैं. जिनमें से एक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या का मुकदमा है. एक मुकदमा कांग्रेस ने राजद्रोह का दर्ज करवाया है. गोविंद सिंह डोटासरा बताए कि मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या कहां हुई है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हथियार बरामद क्यों नहीं किए थे, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, क्या उनसे डरते हैं, इसलिए गिरफ्तार नहीं किया. यानी कि वो बहुत खूंखार है और एक मुकदमा राजद्रोह का है तो गिरफ्तार क्यों नहीं किया. कांग्रेस की इतनी पंगु, मक्कार, निकम्मी सरकार थी कि राष्ट्रद्रोह वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार नहीं कर पाए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
योमे आशूरा पर पार्षद ने लगाए पांच पाम ट्री
बूंदी शहर में स्थित हनीफ शाह की दरगाह पर योमे आशूरा के दिन पंजतन की निस्बत से पार्षद इरफान...
How To Use Vitamin E Capsule For Hair Fall / Hair Regrowth / Split ends & Frizzy Hair
How To Use Vitamin E Capsule For Hair Fall / Hair Regrowth / Split ends & Frizzy Hair
CM Shinde गुट के नेता दीपक केसरकर का दावा, उद्धव के बीजेपी के साथ मिलने का दावा | 2024 Elections
CM Shinde गुट के नेता दीपक केसरकर का दावा, उद्धव के बीजेपी के साथ मिलने का दावा | 2024 Elections
ৰহাত এফ এম ডব্লিউ অটমবাইল বাজাজ বাইক শ্বৰুম বিধায়ক শশীকান্ত দাসে কৰে উদ্বোধন।
ৰহাত আজি পোন প্ৰথম বাৰৰ বাবে বাজাজ ৰ এফ এম ডব্লিউ অটমবাইল বাইক শ্ব ৰুম ৰ বিধায়ক শশীকান্ত দাসে...
सलमान के पिता को महिला ने धमकी दी:कहा-सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या
अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महिला ने धमकी दी है। लॉरेंस गैंग के नाम पर उन्हें ये...