प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों का टेबलेट वितरण किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तैयारियां चल रही है। लोकसभा की चुनाव आचार संहिता हटने के बाद प्रदेश के 55 हजार 727 कक्षा 8 वीं, दसवीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के विद्यार्थी पात्र होंगे। इसमें श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले में तीनों कक्षाओं में 1394 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यार्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। विद्यार्थी को 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। विद्यार्थी के पास आधार कार्ड, बैंक खाता-पासबुक, आय-प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इनके अभाव में टेबलेट नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोडऩे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार करने की मंशा से आठवीं, दसवीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता के आधार पर टेबलेट देने जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરામાં તબીબે પૂર્વ પત્નીના ત્રાસથી ઝેર ઘટઘટાવી કર્યો આપઘાત.
થરામાં તબીબે પૂર્વ પત્નીના ત્રાસથી ઝેર ઘટઘટાવી કર્યો આપઘાત.
निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की अंतिम दिनाक 16 दिसंबर
चाणक्य कंप्यूटर सेंटर लंका गेट द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए है। लंका...
નર્મદા : તિલકવાડાના નલિયા પાસે એસટી બસનો અકસ્માત ૩૧ મુસાફરોને ઇજાઓ
નર્મદા : તિલકવાડાના નલિયા પાસે એસટી બસનો અકસ્માત ૩૧ મુસાફરોને ઇજાઓ
Jerome Powell's Testimony LIVE Impact | Inflation को लेकर क्या कहा FED Chairman ने?|Bond Yield Falls
Jerome Powell's Testimony LIVE Impact | Inflation को लेकर क्या कहा FED Chairman ने?|Bond Yield Falls