राजस्थान में गर्मी के बीच पेयजल संकट के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। इस बीच अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आए जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी अलर्ट मोड पर नजर आए। इस दौरान चौधरी ने बीसलपुर बांध के समीप सूरजपुरा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विधानसभा के अगले सत्र में पानी चोरी को रोकने के लिए सरकार विशेष प्लान की तैयार कर रही है। इसके लिए सरकार नया कानून लाने जा रही है जिससे पानी चोरी पर लगाम लगाई जा सके। सूरजपुरा फिल्टर प्लांट में निरीक्षण के दौरान जलदाय मंत्री चौधरी ने पानी चोरी को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पानी की लीकेज और पानी चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा सरकार पानी चोरी रोकने को लेकर विशेष प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत आगामी विधानसभा सत्र में पानी चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए विशेष कानून लाया जाएगा, ताकि पानी का दोहन कम किया जा सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભવનાથ તળેટી ખાતે પવિત્ર વિસર્જનકુંડમાં 600 થી વધારે ગણપતિજી ની મૂર્તિ નું વિસર્જન કરાયું.
ભવનાથ તળેટી ખાતે પવિત્ર વિસર્જનકુંડમાં 600 થી વધારે ગણપતિજી ની મૂર્તિ નું વિસર્જન કરાયું.
વિધાનસભા સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨ અંતર્ગત પાલનપુર ખાતે કલેકટરશ્રી આનંદ પટેલના અધ્યક્ષસ્થાને નોડલ ઓફિસરની બેઠક યોજાઇ..
વિધાનસભા સામાન્ય ચૂંટણી-૨૦૨૨ અંતર્ગત પાલનપુર ખાતે કલેકટરશ્રી આનંદ પટેલના અધ્યક્ષસ્થાને નોડલ...
Digital Economy बनेगी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नया ग्रोथ इंजन, 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा आकार
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक 6 गुना बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर...