हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बेनीवाल ने सुधांश पंत के कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं. इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि वह लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. बेनीवाल का कहना है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत इन दिनों राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे हैं. बता दें सुधांश पत पर राजस्थान में चुनाव के दौरान भी कई मुद्दों पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे.हनुमान बेनीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने सुधांश पंत को लेकर कई सवाल किये हैं. हनुमान बेनीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने सुधांश पंत को लेकर कई सवाल किये हैं. उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि राजस्थान में मुख्य सचिव से कैबिनेट मंत्रियों को मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेने पड़ रहे हैं. जबकि नियमों के तहत कैबिनेट मंत्री मुख्य सचिव को तलब कर सकता है. लेकिन इसके उलट मंत्री सचिव के चैंबर के बाहर धक्के खा रहे हैं. राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश में समानांतर सरकार चलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है. आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद मुख्य सचिव के स्तर से ऐसे कई नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनकी अनुमति निर्वाचन विभाग से नहीं ली जा रही है. बाड़मेर और जोधपुर लोक सभा क्षेत्र में मतदान से पहले मुख्य सचिव का दौरा आचार संहिता का उलंघन था. जो इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण था की राजस्थान के मुख्य सचिव को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की कोई परवाह नहीं है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વિછીયા તાલુકાના ઓરી ગામે આર્મીમાં ટ્રેનિંગ આપી તામિલનાડુ થી પરત ફરતા ગામ લોકોએ સ્વાગત કર્યું
વિછીયા તાલુકાના ઓરી ગામે આર્મીમાં ટ્રેનિંગ આપી તામિલનાડુ થી પરત ફરતા ગામ લોકોએ સ્વાગત...
પાલનપુર ખાતે સ્વામી વિવેકાનંદજીની જન્મ જયંતીની ઉજવણી કરાઈ..
પાલનપુર ખાતે યુગપુરુષ સ્વામી વિવેકાનંદજીની 161મી જન્મ જયંતિની ભવ્ય ઉજવણી કરાઇ...
पचपदरा विधायक चौधरी रहे विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, कल्याणपुर में संत श्री राजाराम राजकीय अस्पताल ब्लॉक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास वही आसोतरा में नवीन (PHC) स्वीकृत होने एवं कचरा संगठन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पचपदरा विधायक चौधरी रहे विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, कल्याणपुर में संत श्री राजाराम राजकीय...
તાલુકાનાં વાવ ગામ નજીકથી એક કન્ટેનરમાં ભરેલો 42.16 લાખથી વધુની કિંમતનો વિદેશી દારૂ ઝડપાયો
દવાના બનાવટી બિલના ઓથા હેઠળ આંતરરાજ્ય વિદેશી દારૂ સપ્લાય કરવાનું નેટવર્કનો સુરત જિલ્લા LCB પોલીસે...
Lupin Share Value Now | आखिर इस Stock में हुआ क्या था? कब आने लगी Re-Rating?| Business News
Lupin Share Value Now | आखिर इस Stock में हुआ क्या था? कब आने लगी Re-Rating?| Business News