राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने शाम 5 बजे कक्षा 10 और प्रवेशिका परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। दसवीं का कुल परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। छात्राओं का रिजल्ट 93.46 प्रतिशत और छात्रों का 92.64 प्रतिशत परिणाम रहा। बता दें कि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा था और लड़कियों ने बाजी मारी थी।रिजल्ट जारी करते वक्त बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा के साथ बोर्ड सेक्रेटरी कैलाशचन्द शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव, परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण, उपनिदेशक जनसम्पर्क भानुप्रताप गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च के बीच हुई थी। दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। वहीं, प्रवेशिका में 7063 विद्यार्थी पंजीकृत है। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण रिजल्ट करीब 60 दिन बाद जारी हुआ है। जबकि पिछले साल 10वीं का रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દ્વારકા જતાં પદયાત્રીઓને ટ્રકે કચડ્યા : 3 મહીલાના મોત : ત્રણ મહીલા ગંભીર
પાટણના સાંતલપુરના આહીર સમાજની વિવિધ ગામમાંથી બાધા અને મનોકામના પૂર્ણ કરવા માટે પ્રથમવાર એકલી 12...
सलेहा में नए थाना प्रभारी ने पदभार संभाला
सलेहा नए थाना प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण किया - स्वागत
पन्ना...
Eknath Shindeसरकारचा महाविकास आघाडीला सर्वात मोठा दणका; CBI ला राज्यात चौकशीच्या परवानगीची गरज नाही
Eknath Shindeसरकारचा महाविकास आघाडीला सर्वात मोठा दणका; CBI ला राज्यात चौकशीच्या परवानगीची गरज नाही