दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस भीषण सड़क हादसा हो गया. हरिद्वार से जयपुर आ रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई.इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई और करीब 30 यात्री घायल हो गए.यह दुर्घटना अलसुबह हुई. पुलिस के आने से पहले घटनास्थल पर आसपास क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि यह हादसा संभवतः बस ड्राइवर को अचानक झपकी आने के कारण हुआ. जिससे बस अनियंत्रित होकर सभी लाइन क्रॉस करते हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से नीचे खेतों में जा गिरी. हादसे में बस सवार टोंक निवासी युवती मौत हो गई. जबकि 30 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के करीब एक घंटे बाद भी घायल लोगों के पास मदद नहीं पहुंची. जिसके चलते लोग पुलिस पर भड़कते नजर आए. तो वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस की भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें साथ ही दुर्घटना में घायल नागरिकों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. संबंधित अधिकारियों को प्रभावितों को हर संभव मदद व घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
करगिल दिवस पर शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित साईकिल रैली का आयोजन
करगिल दिवस पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निकाली साइकिल रैली
कोटा
करगिल दिवस पर आज...
पहलवानों के समर्थन में Vijender Singh का बड़ा ऐलान बोले 'जरूरत पड़ी तो अपना मेडल त्याग दूंगा' ।
पहलवानों के समर्थन में Vijender Singh का बड़ा ऐलान बोले 'जरूरत पड़ी तो अपना मेडल त्याग दूंगा' ।
દેવભુમી દ્વારકા જીલ્લાના ખંભાળીયા પોલીસ સ્ટેશનના પોલીસ સ્ટાફ દ્વારા ચાર વર્ષ પહેલા ખંભાળીયા પોલીસ સ્ટેશનમાં ફસ્ટ ગુ.ર.નં. ૩૪/૨૦૧૯ આઇ પી.સી. કલમ ૩૭૯ મુજબના વણશોધાયેલ ચોરીના ગુન્હાને શોધી કાઢી એક આરોપીને પકડી પાડતી ખંભાળીયા પોલીસ
મ્હે પોલીસ મહાનીરીક્ષક અશોકકુમાર યાદવસાહેબ શ્રી નાઓ રાજકોટ વિભાગ, રાજકોટનાઓ દ્વારા વણશોધાયેલ...
सीएम का गृहनगर महिला उत्पीड़न में दूसरे नंबर पर,विधानसभा में हुआ हंगामा
कांग्रेस विधायक इंद्र मीणा ने विधानसभा में प्रश्नकाल में महिला उत्पीड़न पर सवाल पूछा. राजस्थान...