लोकसभा चुनाव के बीच मुस्लिमों को आरक्षण के मामले में सियासत तेज हो गई है. अब इसकी आहट राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है. बीजेपी सरकार प्रदेश में आरक्षण को रिव्यू करने की तैयारी में है. यह रिव्यू सभी जातियों को लेकर नहीं, बल्कि ओबीसी में शामिल मुस्लिमों के संबंध में होगा. इसके लिए सरकार लोकसभा चुनाव के रिजल्ट का इंतजार कर रही है. क्योंकि आचार संहित हटने के बाद ही सरकार इस पर काम कर पाएगी. मुस्लिमों के आरक्षण को रिव्यू करने के लिए सरकार हाईपावर कमेटी बनाने की तैयारी में है. यह कमेटी मुस्लिम के ओबीसी कोटे का रिव्यू करवाएगी. इसे लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार में कैबिनेट मंत्री का बयान भी सामने आ गया है. सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने मुस्लिम जातियों के ओबीसी आरक्षण का रिव्यू करवाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत अलग-अलग समय पर मुस्लिम जातियों को ओबीसी का आरक्षण दिया था, लेकिन अब उनकी सरकार और विभाग इसका रिव्यू करेंगे. मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में प्रावधान किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता. लेकिन कांग्रेस ने 1997 से लेकर 2013 के बीच अलग-अलग समय पर 14 मुस्लिम जातियों को ओबीसी में डाला है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડબ્રહ્મામાં આર એ એફ ની ફ્લેગ માર્ચ યોજાઈ
ખેડબ્રહ્મામાં RAF ની ફ્લેગ
માર્ચ યોજાઈ
ખેડબ્રહ્મા શહેરમાં રેપીડ એક્શન ફોર્સ...
Breaking News: Ghaziabad BJP प्रत्याशी Atul Garg के साथ धक्का-मुक्की, ग्रामीण थे नाराज | Aaj Tak
Breaking News: Ghaziabad BJP प्रत्याशी Atul Garg के साथ धक्का-मुक्की, ग्रामीण थे...
মৰাণত কেন্দ্ৰীয় ছ্যুকাফা দিৱসৰ লাইখুটা স্থাপন টাইপাৰ; শীৰ্ষগীত উন্মোচন
টাই আহোম যুৱ পৰিষদ, অসম (টাইপা) কেন্দ্ৰীয় সমিতিৰ আহ্বানত মৰাণ মহকুমা সমিতি আৰু মৰাণ আঞ্চলিক...
सुसाइड नोट लिखकर गायब रेलकर्मी 8 महीने बाद गिरफ्तार
कोटा। सुसाइड नोट लिखकर गायब हुए एक वर्कशॉप रेल कर्मचारी महेश चौधरी का 8 महीने बाद सामने आया है।...