लोकसभा चुनाव में वोटिंग के रियल टाइम और अंतिम आंकड़ों को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस अलर्ट हो गई है. कांग्रेस ने मतगणना से पहले सभी प्रत्याशियों को फार्म 17 सी अपने पोलिंग एजेंट से कलेक्ट करने की गाइडलाइन जारी की है. चार जून को मतगणना के दिन सेंटर पर फार्म 17 सी के वोटिंग के डेटा से मिलान करने के बाद ही गिनती शुरु करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल कांग्रेस को मतदान के कईं दिनों बाद वोटिंग प्रतिशत बढने के बाद गड़बड़ी होने की आशंका है.लोकसभा चुनाव अब अंतिम चरण में है. आखिरी चरण के चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा और उसके बाद चार जून को नतीजों आएंगे. इसी बीच वोटों के आंकड़े बढने के मसले को लेकर सियासत तेज शुरु हो गई है. मामले को लेकर एक.एनजीओ एडीआर भी सुप्रीम कोर्ट में मतदान समाप्ति के बाद फॉर्म 17 सी के तहत मतदान के अंतिम आंकड़े सार्वजनिक करने की याचिका लगा चुका है. लेकिन चुनाव आयोग ने वोटिंग के डेटा सार्वजनिक करने से मना कर दिया. लिहाजा कांग्रेस को आशंका है कि रियलट टाइम और अंतिम मतदान के आंकड़ों में कोई गड़बड़ी हो सकती है. लिहाजा उससे बचने के लिए कांग्रेस ने सभी प्रत्याशियों को यह फॉर्म अपने पोलिंग एजेंट से इकट्ठा करते हुए उसके डेटा जुटाने के निर्देश दे दिए हैं. कांग्रेस ने देशभर के तमाम प्रत्याशियों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया है. यहां तक की काउंटिंग एजेंट को बाकायदा इसकी पूरी ट्रेनिंग भी कांग्रेस पार्टी देने जा रही है. जिसमें सारा प्रोसीजर उन्हें समझाया जाएगा. सबकुछ सही होने के बाद ही मतगणना में शामिल होने के निर्देश दिए गए है. वहीं पार्टी ने अंतिम निर्णय आने तक मतगणना सेंटर पर जुटे रहने के भी निर्देश दिए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરાદ ની ખોડા ચેકપોસ્ટ ઉપર એમડી ડ્રગ્સ સાથે એકની અટકાયત..
થરાદ ની ખોડા ચેકપોસ્ટ ઉપર એમડી ડ્રગ્સ સાથે એકની અટકાયત..
( બ્યુરો રિપોર્ટ નીરજ બોરાણા...
TCS Shares Rally Today: BFSI Segment को लेकर कंपनी की बढ़ रही है उम्मीद, जानें पूरी खबर | Top Shares
TCS Shares Rally Today: BFSI Segment को लेकर कंपनी की बढ़ रही है उम्मीद, जानें पूरी खबर | Top Shares
ગરબાડા તાલુકાના અભલોડ ગામે ઉભેલા ટ્રેક્ટર પાછળ બાઈક ભટકાતા બાઇકમાં લાગી આગ
ગરબાડા તાલુકાના અભલોડમાં ઉભેલા ટ્રેક્ટરની પાછળના ભાગે બાઈક ટકરાતા બાઈકમાં આગ લાગવાની ઘટના બની...
ગઢડીયા રોડ પર ધરતી ઇન્ડસ્ટ્રીમાં લોખંડની પ્લેટોની ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો જસદણ પોલીસે ગણતરીની કલાકોમાં આરોપી સહિત મુદ્દામાલ જપ્ત કર્યો
ગઢડીયા રોડ પર ધરતી ઇન્ડસ્ટ્રીમાં લોખંડની પ્લેટોની ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો આરોપી સહિત મુદ્દામાલ જપ્ત...
शहर पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत नराधम बापाने पोटच्या लेकीवर सतत चार दिवस केला अत्याचार
हिंगणघाट पोलिस ठाण्याच्या हद्दीत एका गावात मद्यपी बापाने पोटच्या लेकीचे सतत चार दिवस दिवस-रात्र...