राजस्थान में फिलहाल प्रचंड गर्मी के साथ तीव्र लू का दौर जारी है. तेज गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है. सोमवार को फलोदी में सर्वाधिक 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं बाड़मेर में भी 49.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, भीषण गर्मी और लू का दौर अब एक दो दिन और चलेगा. इसके बाद 1 जून से भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में चल रहा तीव्र हीटवेव और उष्णरात्रि का दौर फिलहाल 1-2 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है. 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में और 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिरने की संभावना है. जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान के सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है. रविवार को बाड़मेर जिले का तापमान 49° दर्ज किया गया था जो सोमवार को बढ़कर 49.3° पर पहुंच गया. राजस्थान में 49.4° तापमान के साथ फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा तो बाड़मेर दूसरे और 48.7° तापमान के साथ जैसलमेर जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विश्वकर्मा समाज के गौरव पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह जी को श्रद्धांजलि व सम्मान कार्यक्रम संपन्न..
विश्वकर्मा समाज के गौरव पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह जी को श्रद्धांजलि व सम्मान कार्यक्रम...
LPG पर २०० रूपए कम होने पर CM योगी जी का निवेदन, @ALLINDIAVOICE23 #aiv
LPG पर २०० रूपए कम होने पर CM योगी जी का निवेदन, @ALLINDIAVOICE23 #aiv
रॉकेट बने इस हेल्थकेयर कंपनी के शेयर, मई में निवेशकों को हुआ बंपर मुनाफा
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Max Healthcare Institute Stock: भारत में सबसे बड़ी निजी...
સાવરકુંડલા નાં વંડા ગામે બાઈક ગેરેજ માં લાગી ભયંકર આગ...
દુકાનદાર શ્રી અજયભાઈ ઝાલા (પીયાવા વાળા) રાત્રિ નાં સમયે દુકાન બંધ કરી ઘરે ગયેલા હતા ત્યારે અચાનક આગ લાગી આવતા ધુમાડો દેખાતા લોકો એ તેમને જાણ કરી દોડી આવ્યા હતા અજય ભાઈ સામાન્ય માણસ અને નાની ઉંમર ન
સાવરકુંડલા નાં વંડા ગામે બાઈક ગેરેજ માં લાગી ભયંકર આગ...
દુકાનદાર શ્રી અજયભાઈ ઝાલા...
ऐकावे ते नवलचं ! एका पत्नीने पतीचे पाय धुवून प्यायले पाणी, पहा व्हायरल व्हिडीओ
ऐकावे ते नवलचं ! एका पत्नीने पतीचे पाय धुवून प्यायले पाणी, पहा व्हायरल व्हिडीओ