महुआ क्षेत्र के पलानहेड़ा गांव में महिला की मौत हो गई. महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया. महवा पलानहेडा गांव के 50 घरों का सैंपल लिया गया. महिला के परिजनों के सैंपल लिए गए हैं. ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संगीत चौधरी ने बताया कि पलानहेड़ा निवासी गल्ला देवी (71) पत्नी रामभरोसी मीणा को पिछले माह लकवा आने पर जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था. 14 अप्रैल को डिस्चार्जकर दिया गया. वह 1 मई को अपने घर पर ही गिर गई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. 17 मई को एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में भर्ती करवाया गया. गल्ला देवी की शनिवार को मौत हो गई. उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है. ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संगीत चौधरी ने बताया कि मृतका की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई. इसके बाद मनीष कुमार, लोकेश अवस्थी, रामखिलाड़ी मीणा सहित अन्य डॉक्टरों की टीम पलानहेड़ा पहुंच गई. आसपास के घरों का सर्वे कराया गया. मृतका के घर पहुंचकर परिजनों की जांच कराई. सभी स्वस्थ मिले. संगीत चौधरी ने बताया 2 दिन का अवकाश होने के बावजूद चिकित्सा टीम पलानहेड़ा में लोगों की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी. रविवार को टीम बीटी विआल गांव पहुंची. उन्होंने बताया कि पलानहेड़ा में महिला के घर के आसपास के घरों में सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की पहचान की जा रही है. ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संगीत चौधरी ने बताया कि पलानहेड़ा में महिला की मौत हुई है और उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है. फिर भी मौत के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. चिकित्सा विभाग की टीम पलानहेड़ा में परिजनों सहित घर-घर जाकर जांच करने में जुटी हुई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Qatar में Indian Navy के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा, क्या आरोप लगे थे?
Qatar में Indian Navy के 8 पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा, क्या आरोप लगे थे?
BJP ने हरियाणा में चुनाव तारीख बदलने की मांग उठाई:आयोग को चिट्ठी भेजी
हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तारीखों में फेरबदल करने की मांग की है। इसको...
পুনৰ হাত দাঙিলে চৰকাৰী কৰ্মচাৰীয়ে।
🔴পুনৰ হাত দাঙিলে চৰকাৰী কৰ্মচাৰীয়ে। 🔴আমদাদুল আলম নামৰ এগৰাকী ফিজিঅ'থেৰাপিষ্টৰ পৰা ২০হাজাৰ টকা লৈ...
सर्वात तरुण सरपंचाचा दिलीप वळसे पाटील यांच्या हस्ते सन्मान
शिरुर: शिरुर तालुक्यातील म्हसे बुद्रुक गाव स्वतंत्र झाल्यानंतर गावच्या प्रथम सरपंचपदी २१ वर्षीय...