कश्मीर के बारामूला में बीते दिनों आतंकवादियों ने हमला किया. जिसमें एक टूरिस्ट दंपत्ति घायल हो गया था. दंपत्ति राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले थे, जिनकी पहचान सन्नी खान और उनकी बीवी फराह खान के रूप में हुई थी. इस हमले में सन्नी खान की एक आंख चली गई थी, और उनकी बीवी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. वहीं अब राजस्थान सरकार जयपुर के इस दंपत्ति की मदद करने जा रही है. इस दंपत्ति को लेकर शुक्रवार को सीएम भजनलाल ने 'मुख्यमंत्री सहायता कोष' से दो लाख रु की आर्थिक सहायता की स्वीकृत दी है. इसके अनुसार हमले में घायल हुए सन्नी खान और उनकी बीवी फराह खान को एक-एक लाख रूपए की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. सीएम भजनलाल शर्मा ने राहत राशि की स्वीकृति देते हुए कहा कि घायल दंपत्ति के लिए हर संभव मदद और इलाज की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. घायल युवक की आंख के इलाज के लिए चेन्नई के शंकर नेत्रालय में व्यवस्था की गई है और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सीएम भजनलाल ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना. साथ ही विश्वास दिलाया कि उनके इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की गई हैं. इसके अलावा सीएम ने घायल दंपत्ति के परिजन आरिफ पठान से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं दूसरी तरफ सीएम ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही कहा कि मोदी सरकार में आतंकवादियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं. शोपियां और पहलगाम में हुए हमले आतंकवादियों की बौखलाहट का नतीजा हैं. साथ ही उन्होंने घटना के दोषियों को पुलिस और सुरक्षाबल के जरिए जल्द ही कड़ा सबक सिखाने की बात कही. बता दें कि बारामूला में बीते दिनों आतंकवादियों ने कश्मीर में दो स्थानों पर हमले किए थे. जिसमें अनंतनाग में राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया था. हमले में जयपुर के रहने वाले सनी खान (38) और उनकी बीवी फरहा खान बुरी तरह से घायल हो गई. आतंकवादियों ने सनी खान की आंखों में गोली मारी थी. इससे उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है और ICU में भर्ती हैं. जबकि उनकी पत्नी की भी हालत गंभीर है. अनंतनाग में सेना के अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દાંતીવાડા કોલોની વિસ્તારમાં તસ્કરો ચોરી કરતાં ના સીસીટીવી ફૂટેજ આવ્યા સામે || JKS NEWS
દાંતીવાડા કોલોની વિસ્તારમાં તસ્કરો ચોરી કરતાં ના સીસીટીવી ફૂટેજ આવ્યા સામે || JKS NEWS
कोलीपुरा घाटे पर टौला फंसा लगा जाम घंटे तक फंसे रहे लोग
कोटा रावतभाटा की लाइफ लाइन इमरजेंसी रोड कोलीपुरा घाटे पर अनियंत्रित होकर ट्रोला सड़क पर ही...
ધાનેરાના ખીમત નજીક આઇશર ટ્રકે એક્ટિવાને ટક્કર મારતાં એક યુવતીનું મોત : એક યુવતી ઘાયલ
ધાનેરાના ખીમત નજીકની આઈસર ટ્રકની ટક્કરે એક્ટિવા ચાલક યુવતીનું મોત નીપજ્યું હોવાની ઘટના સામે આવી...
વિરપુર તાલુકાના ખરોડ ગ્રામ પંચાયતના ગામોમાં રાત્રિ દરમ્યાન અપાતો વીજ પુરવઠો દિવસે આપવાની માંગ સાથે ખેડૂતોએ MGVCL કચેરી ખાતે આવેદન આપ્યું..
મહિસાગર જીલ્લાના વિરપુર તાલુકાના ખરોડ ગ્રામ પંચાયતના વિસ્તારોમાં રાત્રિ દરમ્યાન અપાતો ખેતી માટેનો...
ડીસાની રત્નાકર સોસાયટીમાં ગેરકાયદેસર રીતે ઉભો કરવામાં આવેલ મોબાઈલ ટાવર સામે લોકોએ વિરોધ દર્શાવ્યો
ડીસાની રત્નાકર સોસાયટીમાં ગેરકાયદેસર રીતે ઉભો કરવામાં આવેલ મોબાઈલ ટાવર સામે લોકોએ વિરોધ દર્શાવ્યો