मोरिंगा कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। सदियों से आर्युवेद में इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। इसकी फली पत्तियां और फूल सभी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। खासकर मोरिंगा का पानी (Moringa Water) सुबह खाली पेट पीने से ढेरों लाभ मिलते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही त्वचा तो भी हेल्दी बनाता है। जानते हैं इससे होने वाले कुछ फायदे-
मोरिंगा (Moringa Water), जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है, कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से होता है। इसकी फलियां, पत्तियां और फूल सभी सेहत को गजब के फायदे पहुंचाते हैं। आमतौर पर लोग इसकी फलियां खाते हैं, लेकिन कई सारे लोग इसके फूलों और पत्तियों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मोरिंगा की पत्तियां स्वाद से भरपूर और गुणों का खजाना होती हैं। इन्हें खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।
अद्भुत मोरिंगा का इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, मोरिंगा का पानी अपनी सुबह की रूटीन में शामिल करना कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं रोजाना सुबह मोरिंगा की पत्तियों का पानी पीने के कुछ फायदे-