राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार 25 मई से राजस्थान अपने सबसे बुरे दौर से गुजरेगा। 25 मई यानी कल से लेकर 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। सूर्योदय के साथ शुरू हो रहा तपन का असर सूर्यास्त के बाद तक भी जारी रहा है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत तापघात से हो चुकी है। आगामी चार दिन तक भयंकर लू के तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले चार दिन और भीषण गर्मी का तांडव प्रदेश में होना तय है। दूसरी तरफ कल से 2 जून तक नौतपा भी जारी रहने वाला है ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में गर्मी और लू के चलते जनजीवन पस्त है। दिन में लू के कारण लोग घरों में कैद हो रहे हैं। सूर्यास्त के बाद से लेकर देर रात तक गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को महसूस हो रहे हैं। घर- दफ्तरों में गर्मी से राहत पाने के लिए लगे कूलर और एसी भी अब कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी पाकिस्तान की ओर से प्रदेश में पहुंच रही सतही गर्म हवा के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विंड पैटर्न में बदलाव नहीं होने के कारण अगले चार दिन और प्रदेशवासियों को भयंकर लू की मार झेलनी पड़ेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खूबसूरत डिजाइन वाला Realme का ये फोन हो गया सस्ता, Helio G88 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी से है लैस, जानिए डिटेल
अगर आप कम कीमत में नया फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अमेजन पर एक शानदार छूट मिल रही है। यह छूट...
લ્યો બોલો અટલ ફુટ ઓવર બ્રિજ જોવાની હવે ટિકિટ લેવી પડશે.
સાબરમતી રીવર ફ્રન્ટ પર નવ નિર્મિત અટલ બ્રિજનું દેશ ના માનનીય વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી ઘ્વારા...
মৰাণত টাইপাৰ সংবাদমেল
মৰাণত টাইপাৰ সংবাদমেল
মৰাণত টাইপাৰ কেন্দ্ৰীয় সমিতিৰ সংবাদমেল
'অতি...
mpassionate Senior Care at Athulya
mpassionate Senior Care at Athulya
Athulya Senior Care, the pioneering and largest...