जनपद आजमगढ़ में,भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ में, लोकसभा आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टीं प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोड शो वृहस्पतिवार को अपराह्न करीब सवा तीन बजे सिधारी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय से निकला। रोड शो में, वाहनों का काफिला के आगे-आगे बाइक सवार भाजपाईयों का जत्था नारा लगाते हुए चल रहे थे। रोड शो में, भाजपा प्रत्याशी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव, फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, फिल्म अभिनेता रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। निरहुआ का रोड शो सिधारी से नरौली, गिरजा घर, शारदा चौराहा, रैदोपुर, डीएवी, एलवल काली चौरा, कालीनगंज, दलालघाट, कोट, बाज बहादुर, हर्रा की चुंगी, बलरामपुर होते हुए हाफिजपुर चौराहा तक पहुंची। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस, सपा और टीएमसी पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि इडीयां गठबंधन एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। यही कारण है कि सभी इकट्ठा होकर देश में तृष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन ये लोग सफल नहीं हो पाएंगे। एमपी के सीएम ने कहा कि यह लोग, एससी-एसटी वर्ग के लोगों के अधिकारों को काट कर मुस्लिम समाज को देने की वकालत कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दो बार लोकसभा और बाहर कहा था कि देश में, पहला हक मुस्लिम समाज के लोगों का है। इडीयां गठबंधन के लोग चाहते हैं कि एससी-एसटी वर्ग से भी पहले स्थान पर मुस्लिम समाज को रखना। यह सभी इसी मानसिकता के लोग है। वहीं उन्होंने टीएमसी नेता ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ओबीसी के आरक्षण काट कर मुस्लिम समाज को देने की वकालत कर रही है। इसी में अपना भविष्य देख रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार के चार पीढ़ियों को देश की सेवा करने का मौका मिला। देश से गरीबी कम करने के नाम पर राजनीति करते रहे, लेकिन कम नहीं हुआ। 2014 में देशवासियों ने देश का कमान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी। उसके बाद देश में 25 करोड़ और मध्यप्रदेश में 2 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया और आगे भी उस पर काम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि देश में एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण काट कर मुस्लिम समाज को देने वाली बात को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी को एससी-एसटी समाज से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। महागठबंधन ने जो तांडव किया, यह सभी को मालूम है। इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 400 पार रहेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
দলবাগান উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়ৰ শতবাৰ্ষিকীৰ সামৰণী অনুষ্ঠান আৰম্ভ
দলবাগান উচ্চতৰ মাধ্যমিক বিদ্যালয়ৰ শতবাৰ্ষিকীৰ সামৰণী অনুষ্ঠান আৰম্ভ
Lok Sabha Election Result: BJP नेता Manoj Jha ने Nitish Kumar को लेकर दिया बड़ा संकेत | Aaj Tak News
Lok Sabha Election Result: BJP नेता Manoj Jha ने Nitish Kumar को लेकर दिया बड़ा संकेत | Aaj Tak News
Consumer Startups In India | 2024 में मिलेंगे कारोबार बढ़ाने के ज्यादा मौके? क्या लेकर आएगा नया साल?
Consumer Startups In India | 2024 में मिलेंगे कारोबार बढ़ाने के ज्यादा मौके? क्या लेकर आएगा नया साल?
हिंगणी खुर्द येथे वस्तीवरील विद्यार्थी जीवघेणा प्रवास करत जातात शिक्षण घेण्यास@india report
हिंगणी खुर्द येथे वस्तीवरील विद्यार्थी जीवघेणा प्रवास करत जातात शिक्षण घेण्यास@india report
'Days of diesel engines are over...': Ex-India star fires ferocious warning for Ruturaj Gaikwad ahead of IPL 2023
The Chennai Super Kings will play defending champions Gujarat Titans in the opening...