राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ़ से 12वीं क्लास के तीनों संकायों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और अब 10वीं क्लास के रिज़ल्ट की तरफ़ सबकी निगाहें लगी हुई हैं. 10वीं कक्षा का नतीजा भी अब अगले सप्ताह तक डिक्लेयर होने की सम्भावना है. ख़ास बात ये है कि पिछले साल के मुक़ाबले इस साल दसवीं बोर्ड के नतीजों के प्रतिशत में इजाफे उम्मीद नजर आ रही है. इसका मुख्य कारण बोर्ड द्वारा अपने पेपर पैटर्न में किये गए बदलाव हैं. कोरोना के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने पेपर पैटर्न में काफ़ी बदलाव किये हैं. जिनमें ऑब्जेक्टिव, फ़िल इन द ब्लेंक और वेरी शार्ट टाइप आंसर वाले सवाल शामिल हैं. इन सब के समावेश से पिछले पाँच सालों से लगातार जिले में 10वीं का नतीजे बेहतर से बेहतरीन होते आ रहे हैं. पिछले साल बीकानेर जिले का परिणाम 89.89 फीसदी ही रहा था, जबकि बीकानेर सम्भाग के हनुमानगढ़ में 91.34 और श्रीगंगानगर में 90.96 रहा था. सिर्फ़ 0.11 फ़ीसद के चलते बीकानेर ज़िले का रिज़ल्ट 90 प्रतिशत का आंकड़ा नहीं छू पाया था. मगर पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को देखते हुए ये ये उम्मीद की जा रही है कि इस बार बीकानेर ज़िले का नतीजा भी 90 फीसद से ज्यादा जा सकता है. इस साल दसवीं बोर्ड के एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेन्ट्स ने सन 2022 में आठवीं क्लास की परीक्षा दी थी. जबकि लास्ट ईयर दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आठवीं क्लास का एग्जाम 2021 में नहीं हुआ था. ज़िला समान योजना की संयोजक भारती शर्मा का कहना है कि कोरोना के बाद बोर्ड की ओर से पेपर पैटर्न में हुए बदलाव के बाद पॉज़िटिव नतीजे देखने को मिले हैं. पिछले सालों के रिकॉर्ड देखे जाएं तो हर साल परिणामों में बढ़ोतरी हो रही है. दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम इस साल और बेहतरीन रहने की उम्मीद है. ग़ौरतलब है कि दसवीं क्लास की परीक्षा का मैन पेपर 100 अंकों का होता है. जिसमें 20 मार्क्स सत्रांक के होते हैं, जो स्कूल से भेजे जाते हैं. मैन क्वेश्चन पेपर चार सेक्शन्स में आता है. जिसमें 32 नम्बर का सेक्शन "A" अच्छी तरह करते ही स्टूडेन्ट्स पास होने लायक़ मार्क्स हासिल कर लेते हैं. सेक्शन "A" में ऑब्जेक्टिव, फ़िल इन ब्लेंक और वेरी शार्ट टाइप आंसर वाले सवाल पूछे जाते हैं. सेक्शन "B" में 12 लघुत्तरात्मक यानी शार्ट टाइप आंसर वाले सवाल और सेक्शन "C" में चार डिस्क्रिप्टिव आंसर वाले प्रश्न और सेक्शन "D" में तीन एस्से टाइप सवाल पूछे जाते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maruti Dzire 2024 के ZXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI
Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 को...
माजी महापौर मनोहर सपाटे यांना अंतरिम अटकपूर्व जामीन मंजूर
सोलापूर येथील रहिवाशी माजी महापौर मनोहर गणपत सपाटे यांनी महिलेवर अनेक वर्षापासून अत्याचार...
भावनांचा उद्रेक - अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार करणाऱ्या नराधमावर कारवाईसाठी हजारो नागरिकांचा मोर्चा
भावनांचा उद्रेक - अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार करणाऱ्या नराधमावर कारवाईसाठी हजारो नागरिकांचा मोर्चा
वन भूमि पर अवैध रूप से बने मंदिर, मस्जिद और मजार सब टूटेंगे, कैबिनेट मंत्री ने दिया बयान
प्रदेश में वन भूमि पर अवैध रूप से बने मंदिर, मस्जिद और मजार सब तोड़े जाएंगे। इसके लिए युद्धस्तर...
M.G.V.C.L કચેરી એ રજૂઆત કરવા પહોંચેલા લોકો ને કોઈ અધિકારી ન મળતા સૂત્રોચ્ચાર કર્યા, જુઓ exclusive
M.G.V.C.L કચેરી એ રજૂઆત કરવા પહોંચેલા લોકો ને કોઈ અધિકારી ન મળતા સૂત્રોચ્ચાર કર્યા, જુઓ exclusive