राजस्थान में धौलपुर जिले क के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक संजय जाटव के तीन ऑडियो और एक वीडियो जिले भर में सोशल मीडिया के तमाम बैनरों पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 2 ऑडियो के अंतर्गत विधायक संजय जाटव की हॉट टॉक सर मथुरा थाना प्रभारी और दूसरे ऑडियो में क्षेत्रीय वनपाल से बहस हो रही है. तीसरी ऑडियो में संजय जाटव विधायक आबकारी सेल्समैन से सेवा करने की मांग कर रहे हैं. वहीं एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अंतर्गत विधायक क्षेत्रीय वन कार्यालय से विभाग द्वारा बंद किए गए ट्रैक्टर को दबंगई पूर्वक निकलवा कर ले जाते हैं. विधायक SHO को बोलते हैं कि सामान जब्त हुआ है क्या? थाना प्रभारी बोलते हैं सामान जब्त है. इसके बाद थाना प्रभारी को धमकाने भरे लहजे में कहते हैं कि राम लखन को किस आधार पर बंद किया है. क्या उससे माल भी बरामद हुआ है. इसकी जानकारी मुझे दीजिए. थाना प्रभारी बोलते हैं कानून के मुताबिक काम किया है जानकारी कोर्ट को दूंगा. फिर से धमकाने भरे लहजे में बोलते हैं कि मैं विधायक जनप्रतिनिधि बोल रहा हूं. कायदे से बात कीजिए. विधायक द्वारा थाना प्रभारी पर आरोप लगाए जाते हैं. आरोपों का थाना प्रभारी तुरंत खंडन करते हैं दूसरा ऑडियो सरमथुरा रेंज के क्षेत्रीय वनपाल संजय सिंह तोमर और विधायक संजय जाटव के बीच हुई मोबाइल पर वार्ता का वायरल हुआ है. विधायक रुतबे में बोलते हैं तेरी लोकेशन कहां है. वनपाल का जवाब मडासिल के पास सिद्धपुरा के नजदीक गस्त कर रहा. विधायक द्वारा बोला जाता है कि मैं मिलने आ रहा हूं. वनपाल जवाब देता है रात में नहीं मिल सकता, सुबह मिल लेना. इसके बाद विधायक द्वारा वनपाल को धमकाया जाता है. वनपाल के साथ विधायक की हुई बहस की वजह ट्रक को छुड़वाने की मानी जा रही है. तीसरा ऑडियो आबकारी सेल्समैन सोनू शर्मा के साथ विधायक संजय जाटव की वार्ता का बताया जा रहा है. संजय जाटव सेल्समैन को सेवा पानी के लिए कॉल करते हैं. ऑडियो के अंदर विधायक द्वारा बोला जा रहा है कि हमारे भी रिश्तेदार आते रहते हैं. विधायक संजय जाटव द्वारा पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बेरवा का भी नाम लिया जा रहा है. और बोलते हैं जब उसकी सेवा कर सकते तो मेरी क्यों नहीं. विधायक संजय जाटव का सरमथुरा क्षेत्रीय वन कार्यालय से बंद किए गए ट्रैक्टर को छुड़ाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो के अंतर्गत विधायक संजय जाटव दबंगई पूर्वक क्षेत्रीय वन कार्यालय में धौंस दिखाते हैं. वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बंद किए गए ट्रैक्टर को विधायक जबरन छुड़ा कर ले जाते हैं. वायरल ऑडियो और वीडियो का स्पष्टीकरण विधायक संजय जाटव ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया है. विधायक द्वारा सर मथुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार और क्षेत्रीय वनपाल संजय तोमर पर आरोप लगाए गए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राहुल गांधी की 'विजय संकल्प यात्रा':बोले- हरियाणा को नहीं चाहिए अडाणी सरकार
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज सोमवार से 'हरियाणा विजय संकल्प यात्रा' निकाल रहे...
ED Raid On AAP Leaders: AAP मंत्री Atishi ने ED की जांच पर उठाए सवाल, कहा-डेढ़ साल में कुछ नहीं मिला
ED Raid On AAP Leaders: AAP मंत्री Atishi ने ED की जांच पर उठाए सवाल, कहा-डेढ़ साल में कुछ नहीं मिला
Weather Update: Delhi-NCR में Independence Day के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का Alert
Weather Update: Delhi-NCR में Independence Day के दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का Alert
कांग्रेस और TMC के बीच हुई सुलह! वायनाड में प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने को तैयार ममता बनर्जी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रही हैं. इसी के साथ उन्होंने...
कोल्हापुर पोलिसांचा गणपती विसर्जनावेळीचा डान्स तुफान व्हायरल...
कोल्हापुर पोलिसांचा गणपती विसर्जनावेळीचा डान्स तुफान व्हायरल...