जनपद आजमगढ़ में,फेसबुक व इंस्टाग्राम चलाने को लेकर पति से हुआ था विवाद। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र के सदर बाजार में, राजेश की पत्नी ट्विंकल ने संदिग्ध परिस्थितियों में, घर के अंदर अपने कमरे में, फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, वह तुरंत शव को फंदे से नीचे उतार दिए, और रोने व बिलखने लगे।इस बात की सूचना बाजार में, आग की तरह फैलने लगी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए, और शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपागंज मऊ निवासी ट्विंकल पुत्री काशीनाथ की शादी 22 जनवरी 2024 को नगर पंचायत अतरौलिया के सदर बाजार निवासी आकाश जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल से हुई थी, मृतका अपने दो भाइयों व एक बहन में तीसरे नंबर की थी, जो बी काम तृतीय वर्ष की छात्रा थी, अभी 10 दिन पूर्व ही अपने मायके परीक्षा देने गई थी, मृतका ट्विंकल के पति आकाश जायसवाल ने बताया कि ट्विंकल लगातार फेसबुक व इंस्टाग्राम चलाती थी।जिसके लिए मैंने उसे बार-बार मना किया। लेकिन वह मेरी बात नहीं मानी। गुरुवार दोपहर में, भी इसी बात को लेकर दोनों में बाद विवाद हुआ था। उसके बाद मैं घर के नीचे वाले कमरे में, आकर सो गया। मृतका की सास मालती ने बताया कि शाम को 5 बजे के करीब जब घर के ऊपर गई तो देखा मेरी बहू फांसी पर लटकी पड़ी थी, और मैं आनन फानन में, अपने बेटे को बुलाकर उसे नीचे उतार दिया, परिजनों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાવીજેતપુર નજીક પાવીના પુલ ઉપર મોડી સાંજે ટ્રેનની ટક્કર વાગતા બે મહિલાના કરુણ મોત.......
પાવીજેતપુર નજીક પાવીના પુલ ઉપર મોડી સાંજે ટ્રેનની ટક્કર વાગતા બે મહિલાના કરુણ મોત.......
...
जहरीली दुल्हन का मामला - पति और ससुराल के 6 सदस्य बेहोश
** राजस्थान के बूंदी जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित दुल्हन ने...
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF FILM DO BAARAA
1ST DAY 1ST SHOW PUBLIC REVIEW OF FILM DO BAARAA
તે ખૂબ જ નીચે પડી ગઈ છે , ઉર્ફી જાવેદને એક વાતનો અફસોસ , શું છે અફસોસ જાણો
ઉર્ફી જાવેદ અને ચાહત ખન્ના વચ્ચે તુ-તુ-મૈં-મૈં ભૂતકાળમાં સોશિયલ મીડિયા પર ખૂબ ચર્ચામાં રહી હતી....