साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान में सभी 25 सीटें जीत ली थी. लेकिन, 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए 25 की 25 सीटें जीतना इतना आसान नहीं है. इन सबके पीछे सबसे बड़ा कारण बीजेपी नेताओं में फूट को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि राजस्थान के कुछ मंत्रियों और विधायकों ने अपने इलाके के प्रत्याशियों के लिए मन से मेहनत नहीं की. इसी का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है. पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने के आरोप में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमीन खान समेत कुछ नेताओं को अगले 6 साल के लिए निष्कासित किया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी भी ऐसे नेताओं को चिन्हित करने में लगी है. 4 जून को परिणाम के बाद बीजेपी भी अपने कुछ नेताओं पर एक्शन ले सकती है. बाड़मेर, चुरू, दौसा समेत करीब 8 से 10 ऐसी सीटें हैं जहां कहीं निर्दलीय ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया तो कहीं बीजेपी नेताओं में आपसी फूट के कारण भी बीजेपी को काफी नुकसान हुआ है. यही वजह है कि एक तरफ फलोदी के सट्टा बाजार का कहना है कि इस बार के चुनाव में बीजेपी राजस्थान में 25 सीटों की हैट्रिक नहीं लगा पाएगी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राजस्थान में 1 दर्जन के आसपास सीटें जीतने का दावा किया है. बाड़मेर -जैसलमेर लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को रिपीट किया था तो कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था. दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के इस चुनाव में निर्दलीय ताल ठोकी थी. इसके बाद से कहा जा रहा है कि भाटी के चुनाव लड़ने से बीजेपी को काफी नुकसान हो सकता है. इस लिहाज से बाड़मेर सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को मजबूत माना जा रहा है. हालांकि, यह 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगा कि बाड़मेर सीट पर किस पार्टी की जीत होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ওখ গছৰ পৰা পৰি মৃত্যু বহু পৰিভ্ৰমী চৰাই নিজ দলগাঁৱত সংঘটিত হয় এনে হৃদয় বিদাৰক ঘটনা ।
ওখ গছৰ পৰা পৰি মৃত্যু বহু পৰিভ্ৰমী চৰাই নিজ দলগাঁৱত সংঘটিত হয় এনে হৃদয় বিদাৰক ঘটনা ।
India Maldives Relations: PM Modi से मुलाक़ात के बाद Mohamed Muizzu का बड़ा दावा (BBC Hindi)
India Maldives Relations: PM Modi से मुलाक़ात के बाद Mohamed Muizzu का बड़ा दावा (BBC Hindi)
सांगोद में शहरी सरकार का खजाना खाली, छोटे-छोटे काम भी अटके
सांगोद, कोटा शहर के विकास की बागडोर संभाल रही शहरी सरकार यानि नगर पालिका का खजाना इन दिनों खाली...
લાઠી બાબરા દામનગર ભાજપ સરકારની નિષ્ફળતા અંગે રાજસ્થાનના આશ્રમમાં મંત્રી સુખરામ બિસ્નોઈ સહ પ્રભારી ગોપાલ મીના ની ઉપસ્થિતિમાં વિશાળ સંખ્યામાં લાઠી ખાતે બેઠક
આજરોજ લાઠી કડવા પટેલ બોર્ડિંગ ખાતે કોંગ્રેસ કાર્યકર્તાઓને એક વિશાળ બેઠક શ્રમ મંત્રી સુખરામ...