पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (पीकेसी-ईआरसीपी) में देरी होने से राजस्थान की चिंता बढ़ रही है। राजस्थान तो काफी समय पहले ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सौंप चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश ने अभी तक अपना होमवर्क पूरा नहीं किया। इस लेकर राजस्थान सरकार ने केन्द्र को दखल देने की जरूरत जताई है। जल संसाधन विभाग के अफसरों ने कहा है कि समयबद्ध काम होना जरूरी है, नहीं तो प्राेजेक्ट की मियाद के साथ लागत भी बढ़ेगी। दरअसल, दोनों राज्यों की रिपोर्ट के आधार पर ही संयुक्त डीपीआर बनेगी और इसी आधार पर प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। साथ ही प्राेजेक्ट लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा भी केन्द्र सरकार स्तर पर वहन करने के प्रस्ताव पर भी इसके बाद ही मुहर लग पाएगी। दिल्ली में दोनों राज्य और जलशक्ति मंत्रालय के बीच एमओयू हुआ और उसके बाद दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए कि डीपीआर तैयार करने का काम अगले एक माह में पूरा करें। केन्द्र और राज्य दोनों सरकार चाह रही थीं कि लाेकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही काम रफ्तार पकडे, लेकिन चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद भी मध्यप्रदेश स्तर पर डीपीआर नहीं बन पाई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अवैध सावकारकी प्रकरणी दोन महीला सावकारावर सहकार विभागाची धाड
बार्शी :- अवैध सावकारकी प्रकरणी सहकार विभागाकडे आलेल्या तक्रारीची दखल घेत बार्शी शहरात...
US: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सीनेट में टाई-ब्रेकिंग वोटों के साथ रचा इतिहास
वाशिंगटन, कमला हैरिस ने अमेरिकी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि उन्होंने...
नई Suzuki Spacia Gear हुई पेश; 4WD, ADAS, 15 इंच अलॉय जैसे फीचर्स से है लैस, कैंपिंग के लिए होगी बेस्ट
New Suzuki Spacia Gear Debuts जापानी कंपनी सुजुकी MPV सेगमेंट में नई Suzuki Spacia Gear को...
Earthquake In Delhi-NCR: Delhi-NCR से लेकर Lucknow तक भूकंप के तेज झटके | Earthquake News
Earthquake In Delhi-NCR: Delhi-NCR से लेकर Lucknow तक भूकंप के तेज झटके | Earthquake News
फंड न मिलने से नर्सिंग कॉलेज भवन का काम शुरू नहीं, हॉस्टल भी नहीं बना, किराए से रह रहे विद्यार्थी
रावतभाटा के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के 14.50 करोड़ के भवन का ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी हुए 8 महीने...