राजस्थान में भले ही लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो गए हो, लेकिन प्रदेश के तमाम नेता अभी भी पूरी तरीके से चुनावी मोड में है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित तमाम सत्ता और संगठन के नेता इन दोनों अलग-अलग राज्यों में चुनावी कमान संभाल रखी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में घेरने के लिए सत्ता और संगठन दोनों तरफ से नेताओं ने दिल्ली में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है. कर्नल राज्यवर्धन सिंह और नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में जनसभा के जरिये मोर्चा संभाला. तो उप मुख्य मंत्री दीया कुमारी ने पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में महिला जन संपर्क कर चुनाव प्रचार को धार दी. वहीं विधायक जितेन्द्र गोठवाल , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने भी पश्चिमी दिल्ली जनसभा के जरिये भाजपा के लिए वोट की अपील की. वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा के मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक के दौरान परनामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी तरह निष्ठावान और समर्पित है, इसी के चलते आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है. परनामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर अक्टूबर में होगा लॉन्च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BMW की ओर से अक्टूबर 2024 में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर...
છરીના ઘા ઝીંકીને યુવાનની હત્યા કેસમાં 5 શખસ સામે ફરિયાદ નોંધાઇ
સુરેન્દ્રનગર બસ સ્ટેશન રોડ આઇટીઆઈ સામે મંગળવારે ધોળા દિવસે છરીના ઘા ઝીંકીને યુવાનની હત્યા કરાઈ...
Mahindra XUV 3XO के लॉन्च से पहले कंपनी दे रही इस SUV पर तगड़ा डिस्काउंट, मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका, जानें डिटेल
महिंद्रा की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से...
Weather Update: हीटवेव की चपेट में कई राज्य, IMD ने जारी किया Alert। Rain। Monsoon। Heat Wave
Weather Update: जून के महीने में चिलचिलाती गर्मी और लू की चपेट में कई राज्य हैं... मौसम...