दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा सीट देश की सबसे हॉट सीटों में से एक है. यहां से कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के आमने सामने होने से यह सीट इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. खासकर जिस दमखम के साथ कन्हैया और मनोज तिवारी नामांकन भरने पहुंचे उसने इस लड़ाई को और भी दिलचस्प बना दिया है. अब ये लड़ाई और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है क्योंकि कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को जिताने के लिए सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मैदान में उतार दिया है.कांग्रेस हाईकमान ने सचिन पायलट को नार्थ ईस्ट दिल्ली लोसकभा सीट का ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. यानि सचिन पायलट कन्हैया कुमार का चुनाव मैनेजमेंट और प्रचार के अभियान का जिम्मा संभालेंगे. आपको बता दें कि कन्हैया को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी मिलते ही सचिन पायलट का एक्शन शुरू हो गया है. उन्होंने कन्हैया के लिए सभाएं करने और रणनीति बनाने की जिम्मेदारी संभालना शुरू कर दिया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर सचिन पायलट को ही क्यों इस सीट की जिम्मेदारी मिली और क्या सचिन पायलट कन्हैया कुमार को चुनाव जितवा पाएंगे?
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मेनका गाँधी ने किया बड़ा दावा वरुण गाँधी अलग से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में,मेनका गाँधी ने किया बड़ा दावा वरुण गाँधी अलग से चुनाव लड़ेंगे। मालूम...
भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत ,एमपी से खाटू श्याम जा रहे थे श्रद्धालु।
बूंदी,राजस्थान में रविवार तड़के एक भयावह हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत और तीन...
છાપી પંથકમાં વાવાઝોડાના અસરગ્રસ્તો ને સરકાર તરફથી કેશદોલની ચુકવણી કરાઈ...
છાપી પંથકમાં વાવાઝોડાના અસરગ્રસ્તોને સરકાર તરફથી કેશડોલની ચુકવણી કરાઈ....
વડગામ તાલુકાના...
तीन बजे तक 48.48% लोगों ने डाला वोट, तापी में सबसे ज्यादा 64 फीसदी मतदान
गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा...
पालम येथे "लंपि" लसींना सुरुवात!
पालम प्रतिनिधि....
सध्या देशभररात लंपिच्या आजाराने थैमान घातले आहे.
या मधे पशु...