जनपद जौनपुर में,सासंद श्याम सिंह यादव का पहली प्रतिक्रिया।मालूम होकि जनपद जौनपुर में, पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी का टिकट कट गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनकी जगह श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। बसपा से टिकट मिलने के बाद श्याम सिंह ने कहा कि मैं, बहुत खुश हूं कि बहनजी ने मुझ पर इतना भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वो बहुत साधारण ढंग से ही अपना नामांकन भरने जाएंगे।सांसद श्याम सिंह यादव ने जौनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि "ऐसे नाजुक समय पर, ऐसे आख़िरी पल में, अगर किसी के साथ ऐसा होगा तो अच्छा ही महसूस करेगा। बहनजी ने ऐसे समय में, मुझपर विश्वास जताया है। वो सराहनीय है, और मैं उनका बहुत आभारी हूं। आगे जौनपुर की जनता के साथ कमर कसकर खड़ा रहूंगा। श्याम सिंह ने बताया कि, आज एक बजे से पहले मेरा सिंबल आ जाएगा। हम बहुत साधारण ढंग से नामांकन भरने जाएंगे। मुझे टाइम कम मिला कि मैं सौ-डेढ़ सौ गाड़ियां जुटा पाता। लेकिन, अगर मिल भी जाता तो भी मैं बहुत सरल ढंग से अपना नामांकन करने जाता। पहले मैं खुद चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं था। उस वक़्त मैंने खुद कहा था कि मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा। बशर्ते कि कोई आदमी मुझ पर इतना भरोसा जताए और जोर देकर कहे कि चुनाव लड़ना है।श्रीकला सिंह रेड्डी का टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मैंने कहीं किसी को सिफ़ारिश नहीं की कि मुझे टिकट दिया जाए। मैं तो आज बाहर जाने वाला था। लेकिन, रात को माननीय बहन जी का फोन आया कि मैं आपको चुनाव लड़ाना चाहती हूं क्या आप तैयार हो? ये बहुत चांस की बात है। बहुजन समाज पार्टी को बीजेपी की बी टीम कहने पर उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जौनपुर की जनता की बदौलत मैं जीता था। एक ज्योतिषी ने बहुत पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी कि जौनपुर के अगले सांसद आप ही बनेंगे तो मैंने कहा कि मुझे तो टिकट नहीं मिला है। लेकिन अब उसकी बात सच होते दिख रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
युव नेता उत्पल गोगोई को निखिलभारत कांग्रेस समिति ने हिमाचल प्रदेश कादलीय समन्वयक की जिम्मेदारीसौपी
युव नेता उत्पल गोगोई को निखिलभारत कांग्रेस समिति ने हिमाचल प्रदेश कादलीय समन्वयक की जिम्मेदारीसौपी
Mental Health के लिए फायदेमंद हो सकती है रेज क्लीनिंग, कम समय में हो जाती है घर की सफाई
क्या होती है रेज क्लीनिंग?
जरूरत की चीजें सही जगह पर न मिलने, कपड़े साफ नहीं होने और डस्टिंग न...
Waiting Period: May 2024 में किस Mid Size Sedan पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल
भारतीय बाजार में Maruti Hyundai Volkswagen जैसी कंपनियों की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ Mid Size...