भारत में हैचबैक एसयूवी और एमपीवी और लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में Toyota कई बेहतरीन कारों एसयूवी और एमपीवी को ऑफर करती है। कंपनी की ब्रिकी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोयोटा भारत की ओर से देशभर में बीते महीने April 2024 के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की गई है। आइए जानते हैं।

Sponsored

भारी बचत कार और फ्यूल दोनों पर - भाटिया एंड कंपनी बूंदी

मारुती सुजुकी S-CNG कार खरीदने पर अब CNG भरवाएं मात्र ₹ 76.22 per/kg की कीमत में, मार्केट रेट से ₹ 13.46 कम कीमत में | मारुती कार खरीदने पर भारी बचत | नियम और शर्तें लागू |

जापान की प्रमुख कार निर्माता Toyota की कारों को भारतीय ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री Toyota ने की है। इसके साथ ही ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Toyota की April 2024 में कैसी रही बिक्री

देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Toyota ने बीते महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक April 2024 के दौरान कुल 20494 यूनिट्स की बिक्री कंपनी ने की है। जबकि इससे पहले April 2023 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 15510 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

जनवरी से अप्रैल के बीच कैसा रहा प्रदर्शन

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस के साथ ही टोयोटा ने जनवरी से अप्रैल के बीच भी 48 फीसदी की बढ़ोतरी को हासिल किया है। जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच कंपनी ने कुल 97503 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जनवरी से अप्रैल 2023 के बीच कंपनी ने 65871 यूनिट्स की देशभर में बिक्री की थी।