उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ के थाना हजरतगंज में,कैदियों की गाड़ी में लगी आग।मालूम होकि उत्तर प्रदेश लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में, राजभवन गेट नंबर 14 के निकट सोमवार को जनपद जेल से महिला कैदियों को कोर्ट ले जा रही गाड़ी में, अचानक आग लग गई। हादसे के कारण वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन गाड़ी में, बैठी नौ महिला कैदियों और 14 पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राजभवन गेट नंबर 14 के पास दोपहर 12 बजे कैदियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देख लोग चीख पुकार मचाने लगे। आननफानन चालक ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई। इसके बाद महिला कैदियों व पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक पुलिस गाड़ी तब तक काफी हद तक जल चुकी थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ઓખામંડળ નાં ખેડૂતો માટે પબુભા માણેક દ્વારા રજુઆત કરાઈ
ઓખામંડળ નાં ખેડૂતો માટે પબુભા માણેક દ્વારા રજુઆત કરાઈ
હાલોલની એમ.એન્ડ વી.આર્ટસ એન્ડ કોમર્સ કોલેજની 2 યુવતીઓએ દેશભરમાં હાલોલનો ડંકો વગાડ્યો.
ક્રીસેન્ટ ઇન્સ્ટિટ્યૂટ, ચેન્નાઈ (તામિલનાડુ) ખાતે યોજાયેલ રાષ્ટ્રીય એકતા શિબિર (NIC)માં એમ. &...
Haryana Politics: बीजेपी से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, हरियाणा सरकार ने कहा सब ठीक है
Haryana Politics: बीजेपी से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, हरियाणा सरकार ने कहा सब ठीक है
हिंदी विषय पर आयोजित चर्चा तर्क में सरोज मीणा व वितर्क में मनीषा शर्मा रही प्रथम
हिंदी पखवाडे के तहत रानी लक्ष्मी बाई कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विषय की महत्ता पर...