जनपद बलिया में,मेरी या कलेक्टर की लाश आएगी काउंटिंग में धांधली हुई तो।मालूम होकि जनपद बलिया में,लोकसभा चुनाव के लिए। बलिया सीट से समाजवादी पार्टी ने सनातन पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद, सनातन पांडेय ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर मतगणना में, धांधली हुई तो। लाश निकलेगी मेरी या कलेक्टर की। सपा उम्मीदवार ने कहा- हमलोग लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में, विश्वास रखते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपने हत्या के डर से अपने प्रांगण के बाहर आ गए। जो हुआ है वो आपने भी देखा है। और बलिया के लोगों ने भी देखा है। हम तो आपके जीते हुए, प्रत्याशी हैं। पहले चुनाव आयोग निष्पक्ष हुआ करते थे। जब आचार संहिता लगती थी तो, पूरे हिंदुस्तान के लोग डर जाते थे।सनातन पांडेय ने कहा, अब हमारे ऊपर हुकूमत का डंडा नहीं चलेगा, अब हमारे ऊपर आयोग का डंडा चलेगा। चुनाव पहले आयोग के देखरेख में, होता था। लेकिन बीजेपी की सरकार के दबाव में, यहां प्रशासन आ गया। और हमारे रिजल्ट को बदलवाने का काम किया। हम उस व्यवस्था को अपमानित नहीं करना चाहते हैं। बलिया से सपा प्रत्याशी ने कहा, हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली और आयोग को हम चुनौती नहीं देना चाहते हैं, इसलिए की जनता में, आयोग का विश्वास कम हो जाएगा। लेकिन जब मैं, बाहर आ रहा था तब सरकार के पक्ष के लोगों द्वारा मेरे ऊपर लाठी डंडो से वार किया गया। इस बार हम संकल्प के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम जनता द्वारा चुनाव हरा दिए गए तो, जनता से वादा करते हुए। काउंटिंग सेंटर से बाहर आ जाऊंगा। अगर जनता ने हमको चुनाव जीताया और यहां का प्रशासन या बीजेपी का तंत्र मुझे नहीं रोक पाएगा। अगर ऐसा होता है तो उस प्रांगण से बाहर सनातन पांडेय की लाश आएगी, या कलेक्टर की लाश आएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पहले 15 हजार कर्मियों को निकाला, अब फ्री में चाय-कॉफी देगा इंटेल; आखिर क्यों लिया ये फैसला
Intel tea coffee News हजारों लोगों की छंटनी के बाद इंटेल एक बार फिर अपने कर्मचारियों को मुफ्त...
Chugh fires AAP govt in Punjab for not taking action against officials who put PM security at stake
BJP's national general secretary Tarun Chugh today strong exception to the fact that the AAP...