उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में,जयमाल से पहले दुल्हन हुई फरार जीजा से प्यार।सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली कि गोंडा जनपद में, धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में, गुरुवार की रात को द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म से पहले ही दुल्हन नाटकीय ढंग से लापता हो गई। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। बताया जाता है कि दुल्हन का अपने डिप्टी रेंजर जीजा से पहले से इश्क चल था। इसी से दुल्हन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए धानेपुर पुलिस से शिकायत की गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहनी वाली वाले एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी बेटी की शादी कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। बीते गुरुवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान घर के सभी लोग व्यस्त थे और उसके बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन नाटकीय घटनाक्रम के तहत गायब हो गई। इस बात की जानकारी परिजनों को तब हुई जब दुल्हन को जयमाल की रस्म अदायगी के लिए मंडप में ले जाने की बारी आई। मंडप तक ले जाने के लिए जब घर की महिलाएं उसके कमरे में गई तो दुल्हन गायब थी। इसके बाद घर वालों के होश उड़ गए। इस पर पहले तो परिवार वालों ने दुल्हन की खोजबीन की। उधर दूल्हा मंडप में बैठा दुल्हन का इंतजार करता रहा। कुछ देर बाद दुल्हन के गायब होने की कानाफूसी शुरू हो गई। इसके बाद दूल्हा बारात समेत भोर में वापस लौट गया। बताया जाता है कि मामले में कन्या और वर पक्ष दोनों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए धानेपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस दोनों पक्षों को तलब कर जांच पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई थी जिस पर दोनों पक्षों को तलब किया गया था हालांकि दोनों पक्षों ने आपस में प्रकरण को सुलझाने की दिशा में सुलह समझौता करने को लेकर बातचीत किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Manish Malhotra की दिवाली पार्टी पर bollywood की हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा
Manish Malhotra की दिवाली पार्टी पर bollywood की हसीनाओं ने बिखेरा हुस्न का जलवा
AAJTAK 2 LIVE | ISRAEL के ताबड़तोड़ हमलों से दहला WEST BANK और GAZA ! देखें तबाही की तस्वीर | AT2
AAJTAK 2 LIVE | ISRAEL के ताबड़तोड़ हमलों से दहला WEST BANK और GAZA ! देखें तबाही की तस्वीर | AT2
ધાનેરામાં લીલા લાકડાનો કાળો કારોબાર કરતા ઇસમો બન્યા બેફામ #newsgujaratisurat,
ધાનેરામાં લીલા લાકડાનો કાળો કારોબાર કરતા ઇસમો બન્યા બેફામ #newsgujaratisurat,
ટ્રકના ડ્રાઇવરે સ્ટીયરિંગ પરનો કાબુ ગુમાવતા અકસ્માત સર્જાયો ॥ સ્ટ્રીટ ન્યુઝ
ટ્રકના ડ્રાઇવરે સ્ટીયરિંગ પરનો કાબુ ગુમાવતા અકસ્માત સર્જાયો ॥ સ્ટ્રીટ ન્યુઝ
IND vs SL 1st T20: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया साल की शुरुआत, श्रीलंका को 2 रन से हराया
India vs Sri Lanka T20: श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने...