Nokia 230 (2024) इसमें 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई है। फंट और रियर में 2MP कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसमें Unisoc 6531F चिपसेट दिया गया है। फोन में 8MB रैम और 16MB स्टोरेज मिलती है। इसमें 1450 mAh बैटरी और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। Nokia 6310 और Nokia 5310 में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले है।

फिनलैंड की कंपनी HMD ने तीन नोकिया फीचर फोन लॉन्च किए हैं। जो कि Nokia 230 (2024), Nokia 6310 (2024) और Nokia 5310 (2024) हैं। यह फोन कंपनी के पिछले मॉडल्स के ही रिब्रांड वर्जन के तौर पर लॉन्च किए गए हैं। 

कलर ऑप्शन

Nokia 230 (2024) को ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च हुआ है। Nokia 6310 (2024) ब्लैक और ग्रीन कलर में आया है। जबकि Nokia 5310 (2024) ब्लैक एंड रेड और व्हाइट एंड रेड में आया है।

स्पेसिफिकेशन

Nokia 230 (2024)- इसमें 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई है। फंट और रियर में 2MP कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसमें Unisoc 6531F चिपसेट दिया गया है। फोन में 8MB रैम और 16MB स्टोरेज मिलती है। इसमें 1,450 mAh बैटरी और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Nokia 6310 और Nokia 5310 में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले है। इनमें 0.3MP कैमरा रियर में मिलता है। इनमें Unisoc 6531F चिपसेट लगाया गया है। दोनों में ही पहले फोन के समान रैम और स्टोरेज मिलती है।