अमेरिकी एसयूवी निर्माता Jeep की ओर से भारतीय बाजार में Compass को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस Mid Size SUV का नया वेरिएंट Jeep Compass Night Eagle Edition लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे किन खूबियों के साथ लाया गया है। कंपनी की ओर से इस Exclusive Edition की Price क्‍या रखी गई है। आइए जानते हैं।

Jeep की ओर से Mid Size SUV Compass का नया वेरिएंट लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी ने Jeep Compass Night Eagle Edition को किन खूबियों के साथ लॉन्‍च किया है। साथ ही इसकी कीमत क्‍या रखी गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ Jeep Compass Night Eagle Edition

जीप की ओर से भारतीय बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए मिड साइज एसयूवी Compass का नया Night Eagle Edition लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें ब्‍लैक के साथ ग्‍लॉसी एसेंट को दिया गया है। जिससे यह एसयूवी काफी प्रीमियम दिखाई देती है। कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया है।