ata Nexon iCNG कॉन्सेप्ट को कुछ महीने पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था और आने वाले महीनों में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। कर्व ईवी कॉन्सेप्ट की शुरुआत 2022 में हुई थी जबकि इसका आईसीई वर्जन 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था और ये 2024 के मध्य तक इलेक्ट्रिक अवतार में पेश की जाएगी।

 Tata Motors नए Fiscal year (वित्त वर्ष) में कई कारें पेश करने के लिए तैयार है। इनमें से 2 सीएनजी और एक हैचबैक जल्द ही भारतीय सड़कों पर देखी जा सकती है। आइए, कंपनी की इन अपमिंग कारों के बारे में जान लेते हैं।

Tata Nexon CNG

Tata Nexon iCNG कॉन्सेप्ट को कुछ महीने पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था और आने वाले महीनों में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। अन्य टाटा सीएनजी मॉडलों में पाई जाने वाली ट्विन-सिलेंडर तकनीक को अपनाते हुए, इसमें लगभग 230 लीटर का उपयोग करने योग्य बूटस्पेस होगा। ये परिचित 1.2L पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने वाली है।

Tata Curvv EV

कर्व ईवी कॉन्सेप्ट की शुरुआत 2022 में हुई थी, जबकि इसका आईसीई वर्जन 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रोडक्शन-स्पेक कर्व आईसीई को पेश किया गया था। दोनों वर्जन इस साल भारत में 2024 के मध्य तक इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किए जाएंगे। इसका आईसीई वर्जन भी बाद में लॉन्च किया जाएगा।

कर्वव ईवी को Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित किया जाएगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए पंच ईवी में पेश किया गया था। इसमें एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज होने का दावा किया गया है।