Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now

Sugar Substitutes: चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, स्वाद के साथ सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता

क्या आप जानते हैं कि चीनी के ज्यादा इस्तेमाल से आपको हाई ब्लड प्रेशर और दांतों में कैविटी जैसी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। अगर आप भी हर चीज में इसका खूब इस्तेमाल करते हैं तो हम आपके लिए इसके कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं मीठे में ऐसी 5 हेल्दी चीजें जो स्वाद के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेंगी।

चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है। डायबिटीज हो या वजन बढ़ने की समस्या, आपको चीनी का अत्यधिक सेवन करने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी हर चीज में दबाकर चीनी का यूज करते हैं, तो हम आपके लिए इसके कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए जान लीजिए इसके बारे में।

 Sugar Substitutes: चीनी की जगह खाएं ये 5 हेल्दी चीजें
 

 चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है। डायबिटीज हो या वजन बढ़ने की समस्या, आपको चीनी का अत्यधिक सेवन करने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी हर चीज में दबाकर चीनी का यूज करते हैं, तो हम आपके लिए इसके कुछ हेल्दी ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए जान लीजिए इसके बारे में।

 
 
 

गुड़

 
 
 

गांव वगैरह में आज भी लोग गुड़ का सेवन अधिक करते हैं। बता दें, कि चीनी की बजाय इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। डाइट में इसे शामिल करने से आप कई केमिकल्स से खुद को दूर कर सकते हैं। चाय या अन्य पेय पदार्थों में भी आप चीनी की जगह गुड़ का यूज कर सकते हैं।

डेट शुगर

चीनी की तुलना में डेट शुगर में कई न्यूट्र‍िश‍न्स मौजूद होते हैं, जो आपको चीनी के सेवन से नहीं मिल सकते हैं। खजूर हर मामले में पौष्टिक होते हैं, और इनमें नेचुरल चीनी होती है, इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।  

कोकोनट शुगर

इस नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल भी आप चाय-कॉफी समेत कई चीजों में कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह भी आर्टिफिशियल शुगर का एक बेहतर ऑप्शन है। नारियल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होने के कारण भी यह आपकी गट हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखता है।

स्टीविया

यह भी रिफाइंड शुगर का एक हेल्दी अल्टरनेटिव है। स्टेविया के पौधे की पत्तियों से तैयार यह शुगर, चीनी के मुकाबले कई गुना ज्यादा मीठा होता है, लेकिन इसमें कोई कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स या आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट नहीं पाए जाते हैं। ऐसे में फीकी चाय से बेहतर है कि आप इसका सेवन कर सकते हैं।

मेपल सिरप

पौधों के रस से बनाया गया मेपल शुगर भी कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है। चीनी की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में यह भी एक बढ़िया विकल्प तो है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

 

Search
Categories
Read More
Parliament Security Breach को लेकर अब तक क्या पता चला? कैसे लगी सुरक्षा में सेंध|Parliament Attacked
Parliament Security Breach को लेकर अब तक क्या पता चला? कैसे लगी सुरक्षा में सेंध|Parliament Attacked
By Meraj Ansari 2023-12-13 11:15:07 0 0
In the Bheed teaser, Rajkummar Rao transports you to the terrifying Covid-19 lockdown. - Newzdaddy
The Bheed trailer, starring Rajkummar Rao and Bhumi Pednekar, is currently available. The movie...
By Chetansingh Chauhan 2023-03-10 08:48:28 0 2
ಮಾಜಿ ಸಚಿವರಾದ ಎಂ.ಟಿ.ಬಿ. ನಾಗರಾಜ್ ಅವರ ಹುಟ್ಟುಹಬ್ಬವನ್ನು ಸಂಭ್ರಮದಿಂದ ಆಚರಿಸಲಾಯಿತು.
ಮಾಜಿ ಸಚಿವರಾದ ಎಂ.ಟಿ.ಬಿ. ನಾಗರಾಜ್ ಅವರ ಹುಟ್ಟುಹಬ್ಬವನ್ನು ಸಂಭ್ರಮದಿಂದ ಆಚರಿಸಲಾಯಿತು. ಮಾಜಿ ಸಚಿವರಾದ ಎಂ.ಟಿ.ಬಿ....
By NAGENDRAKUMAR VNK 2026-07-20 17:45:59 0 0
PM Narendra Modi commissions India's first indigenous aircraft carrier -- INS Vikrant -- the largest ship ever built in India's maritime history.
PM Narendra Modi commissions India's first indigenous aircraft carrier -- INS Vikrant -- the...
By Lalit Agarwalla 2022-09-02 12:19:14 0 2