Windows 11 यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट बहुत जल्द इन यूजर्स के लिए 30 साल पुरानी एक सर्विस को बंद करने वाली है। कंपनी ने इस बात की जानकारी एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट के जरिये दी है। इसके अल्ट्रनेटिव के तौर पर आप बुनियादी संस्करण नोटपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

Windows 11 यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। माइक्रोसॉफ्ट बहुत जल्द इन यूजर्स के लिए 30 साल पुरानी एक सर्विस को बंद करने वाली है। कंपनी ने इस बात की जानकारी एक सपोर्ट डॉक्यूमेंट के जरिये दी है। बंद होने वाली सर्विस में वर्ड पैड शामिल है। कहा गया है कि वर्डपैड को विंडोज 11 24H2 और विंडोज सर्वर 2025 से हटा दिया जाएगा। 

रिमूव होगा वर्ड पैड

यह स्पष्ट नहीं किया गया कि विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के कौन से संस्करण से वर्ड पैड से रिमूव किया जाएगा। सपोर्टेड डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि WordPad को Windows 11, संस्करण 24H2 और विंडोज सर्वर 2025 से शुरू होने वाले विंडोज के सभी एडिशन से रिमूव कर दिया जाएगा।

क्या है वर्डपैड

अगर आप वर्ड पैड के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें पहली बार वर्ड पैड को 1995 में विंडोज यूजर्स के लिए पेश किया गया था और तभी से यह मूल वर्ड-प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के रूप में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के हर संस्करण में मौजूद है। WindowsLatest ने पुष्टि की है कि इनसाइडर प्रीव्यू में उपलब्ध Windows 11 24H2 बिल्ड अब वर्डपैड के साथ पहले से इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर के साथ नहीं आते हैं। इससे वर्ड पैड के बंद होने का संकेत मिलता है।