लखनऊ उत्तर प्रदेश में,चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से किये मांग। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने जेल में, आजम खान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग सरकार से की है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आजम खान की जान को खतरा बताया है। उन्होंने अलग-अलग जेल में, बंद आजम खान के परिवार के लोगों को एक जेल में, शिफ्ट करने की मांग की है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मैं, आजम खान को लेकर भी चिंतित हूं। उनके स्वास्थ्य का ख्याल सही से नहीं रखा जा रहा है। आजम खान के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उनके दिल में दर्द का समंदर है, सरकार के इशारे पर कुछ भी हो सकता है। मुख्तार अंसारी ने भी खूब गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।बता दें कि कल यानी गुरुवार (28 मार्च) को पूर्वांचल के डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको तुरंत बांदा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका और दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। उनकी तबीयत में सुधार देखते हुए उनको जेल में वापस भेज दिया गया था, लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और इस बार वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद देश में राजनीति गरमा गई है। राजनीतिक दल के नेता एक के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हैं और राजनेताओं का बयान सामने आ रहा है।मुख्तार की मौत, पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा, ’’पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का असामायिक निधन बेहद दुखद, मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हैं, प्रकृति उन्हें यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व में ही उन्होंने अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी, मैं माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश से उनकी मृत्यु की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के निधन को दुखद बताया है। सपा ने एक्स पर लिखा, ’’पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि!’’. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ट्रांसजेंडर्स को CM का तोहफा OBC पर पड़ा भारी, बोले-सड़क से लेकर सदन तक लेंगे अपमान का बदला
ट्रांसजेंडर्स को CM का तोहफा OBC पर पड़ा भारी, बोले-सड़क से लेकर सदन तक लेंगे अपमान का बदला...
Share Market Tomorrow: कल बाजार में किन Sectors और Shares में है कमाई का बढ़ियां मौका | 03 Jan 2024
Share Market Tomorrow: कल बाजार में किन Sectors और Shares में है कमाई का बढ़ियां मौका | 03 Jan 2024
‘PM Modi is the boss’: Australia's Anthony Albanese at event in Sydney
PM Modi was greeted with a traditional welcome, including Vedic chanting as he arrived at...
आज दिनांक 27 फेब्रुवारी 2023 रोजी #राडा_बॉईज_कन्हैया_नगर, च्यावतीनेवंचित_बहुजन आघाडी
चषक भव्य खुल्या विक्की बॉल स्पर्धा मोठ्या उत्साहात पार पाडल्या
आज दिनांक 27 फेब्रुवारी 2023 रोजी #राडा_बॉईज_कन्हैया_नगर, च्या वतीने #वंचित_बहुजन_आघाडी_चषक भव्य...
বিশ্বকৰ্মাৰ পূজা উপলক্ষে গোলাঘাট ভাওনা অনুষ্ঠিত কৰা হৈছে
বিশ্বকৰ্মাৰ পূজা উপলক্ষে গোলাঘাট ভাওনা অনুষ্ঠিত কৰা হৈছে