जनपद आजमगढ़ में,पशु तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली तीन फरार।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर स्थित इंटर कालेज के समीप गुरुवार की रात करीब साढ़े, बारह बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में, एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान तीन अन्य बदमाश भागने में, कामयाब हो गये। पुलिस द्वारा मौके से एक पिकअप वाहन, चार गोवंशीय पशु और घायल पशु तस्कर के कब्जे से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की देर रात मुखबिर के जरिए फूलपुर कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी को सूचना मिली कि खानजहांपुर गांव के पास कुछ पशु तस्कर पिकअप वाहन पर गोवंशीय पशुओं को लाद रहे हैं। कोतवाल शशिचंद्र चौधरी मामले की सूचना अंबारी पुलिस चौकी प्रभारी को देते हुए मौके के लिए रवाना हो गए। रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करों को पकड़ने के लिए जब मौके पर घेराबंदी की गयी तो पशु तस्करों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। तीन अन्य पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में सफल हो गये। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को हिरासत में ले लिया। मुठभेड़ स्थल से एक पिकअप वाहन, चार गोवंश, एक तमंचा,दो खोखा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घायल पशु तस्कर की पहचान अबु तालिब उर्फ तालिब निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर के रूप में की गई। उसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान अबु तालिब ने बताया कि मौके से फरार हुए तीनों पशु तस्कर अहरौला क्षेत्र के पीठापुर गांव के रहने वाले हैं। पशु तस्करों के इस गिरोह के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। घायल अबु तालिब के खिलाफ भी चार संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार पशु तस्करों की तलाश में जुट गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
LMVના વાહનો માટે સુવર્ણ-ગોલ્ડન અને રજત-સીલ્વર નંબર મેળવવા માટે ઓનલાઇન ઈઓકશન અરજી કરવાની રહેશે
ભુજ, શનિવારઃ
આર.ટી.ઓ. કચેરીમાં LMVના વાહનો માટે ગોલ્ડન, સિલ્વર નંબરોની સિરિઝ GJ-12-FC, GJ-12-DM,...
ભુજ કલેકટર શ્રી ને આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા નવા વીજ કનેક્શન માટે આવેદન તેમજ રજૂઆત કરવામાં આવી...
ભુજ કલેકટર શ્રી ને આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા નવા વીજ કનેક્શન માટે આવેદન તેમજ રજૂઆત કરવામાં આવી......
Flair Writing IPO Listing | कंपनी की शानदार Listing, मैनेजमेंट ने बताया आगे का Business Outlook
Flair Writing IPO Listing | कंपनी की शानदार Listing, मैनेजमेंट ने बताया आगे का Business Outlook