Honor ने चीन में दो नए स्मार्टफोन Honor Play 50 और Honor Play 50m लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन दिखने में एक जैसे हैं। हालांकि दोनों ही फोन की कीमत को लेकर अंतर देखा जा रहा है। Play 50 और Play 50m फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लाए गए हैं। फोन 13MP प्राइमरी शूटर और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

ऑनर ने अपने ग्राहकों के लिए Honor Play 50 और Honor Play 50m लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं। हालांकि, दोनों ही फोन की कीमत अलग है।

इन दोनों ही फोन को आकर्षक रंग में देखा जा रहा है। आइए जल्दी से इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाल लें-

Honor Play 50 और Honor Play 50m के स्पेक्स

प्रोसेसर- Play 50 और Play 50m फोन Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ लाए गए हैं।

डिस्प्लेऑनर के दोनों ही फोन 6.56 इंच वॉटरप्रूफ TFT LCD स्क्रीन, 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ लाए गए हैं।

कैमरा- ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन 13MP प्राइमरी शूटर और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

बैटरी- ऑनर के दोनों ही फोन 5200mAh बैटरी और 10W चार्जिंग स्पीड के साथ लाए गए हैं।

कलर- Play 50 फोन Star Purple, Black Jade Green और Magic Night Black में लाया गया है।

Play 50m फोन Magic Night Black और Sky Blue में लाया गया है।

ओएस- ही फोन Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 सिस्टम के साथ लाए गए हैं।