देश में ऑफ रोडिंग एसयूवी को पसंद करने वालों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति Jimny और Mahindra की फाइव डोर थार (Mahindra Thar 5 Door) को चुनौती देने के लिए Force Gurkha भी पांच दरवाजों (5 Door) के साथ आ सकती है। कंपनी कब तक इसे लॉन्‍च कर सकती है। इसमें और क्‍या ऑफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

ऑफरोडिंग एसयूवी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली Force Gurkha का पांच दरवाजों वाला वर्जन जल्‍द ही भारतीय बाजार में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कब तक इस एसयूवी को लॉन्‍च कर सकती है। इसमें क्‍या बदलाव किए जा सकते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Force Gurkha 5 Door Teased

फोर्स मोटर्स की ओर से जल्‍द ही नई गुरखा फाइव डोर को लॉन्‍च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी को सितंबर तक लॉन्‍च कर सकती है। नई पीढ़ी की गुरखा को करीब तीन साल बाद अपडेट किया जाएगा। फिलहाल तीन दरवाजों वाली गुरखा को कंपनी की ओर से ऑफर किया जाता है। तीन दरवाजों वाली गुरखा के मुकाबले पांच दरवाजों वाली गुरखा का व्‍हीलबेस भी बढ़ाया जाएगा।

क्‍या होंगे बदलाव

तीन की जगह पांच दरवाजों के साथ गुरखा में कई और भी बदलाव किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक नई गुरखा के फ्रंट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें ग्रिल और हेडलैंप शामिल हैं। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। नई गुरखा में भी 2.6 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। जिससे 91 बीएचपी और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। फाइव डोर गुरखा को रियर व्‍हील और 4X4 के साथ लाया जा सकता है। मौजूदा गुरखा में मिलने वाली कन्‍वेंशनल बेंच सीट और फ्रंट सीट्स के बीच में एक और रो की सीट्स को पांच दरवाजों वाली गुरखा में दिया जाएगा।