जनपद आजमगढ़ में,सास-ससुर गिरफ्तार बहु को जलाकर मार डालने के आरोप में।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के तहबरपुर पुलिस ने अपनी बहु को जलाकर मार डालने के आरोप में, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।जबकि पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पश्चिम पट्टी निवासी सुदीप यादव पुत्र मधुबन यादव ने 18 मार्च को लिखित तहरीर दिया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2013 में कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर निवासी ग्राम आतापुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी, जिससे दो बच्चे है। उसकी बहन निजी व्यवसाय ब्यूटी पार्लर व जनरल स्टोर की दुकान चलाकर जीवकोपार्जन व धनार्जन करती थी। जमीन खरीदने के नाम पर उसके पति कन्हैया व अन्य लोग, रुपये माँग रहे थे जबकि इसके पूर्व दो लाख रूपये दिया था अब रुपये देने मे असमर्थता जताई उसके लिए बहन को शारीरिक व मानसिक यातनाये भी दी गयी अन्त में 17 मार्च को दिन में करीब 1.30 बजे पति कन्हैया लाल पुत्र विद्याधर, ससुर विद्याधर पुत्र सुक्खू, देवर जयहिन्द पुत्र विद्याधर तथा सास उर्मिला देवी पत्नी विद्याधर ने उसकी हत्या, कर असलियत छिपाने के लिए। उसके शव को घर मे ही जला दिया। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। 20 मार्च को आरोपी पति कन्हैया यादव को ओहनी अन्डर पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष मधुपनिका ने आरोपी ससुर विद्याधर व सास उर्मिला देवी को करियावर मोड पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे 219 नम्बर पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबिल अजय राय, गौरव यादव,, रत्नेश सिंह व साधना सिंह शामिल रही।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हिंदुत्ववादी हळकुंडात पिवळे झालेले दळेभद्री नेते निष्ठावंत कार्यकर्त्यांना रवीने घुसळायचे - अजय सरवदे
वंचित बहुजन आघाडीला बदनाम करण्याचे षडयंत्र...
बीड (प्रतिनिधी) भारीप बहुजन महासंघ व वंचित बहुजन...
Amol Kolhe यांनी Amit Shah यांची भेट का घेतली? | Sharad Pawar | BJP | Devendra Fadnavis
Amol Kolhe यांनी Amit Shah यांची भेट का घेतली? | Sharad Pawar | BJP | Devendra Fadnavis
सोनारी नगर पालिका के अधीन फूटपाथ के नाले कभी भी बन सकता है दुर्घटना का कारण
सोनारी नगर पालिका के अधीन फूटपाथ के नाले कभी भी बन सकते है दुर्घटना के कारण जहा नगर में भीड़ और...