जनपद आजमगढ़ में,नारी शक्तियां फूल और अबीर की होली में सरोबर हुई।जनपद आजमगढ़ में, होटल ग्रैंड एस आर के सौजन्य से नारी शक्ति संस्थान द्वारा नारी शक्ति होली मिलन समारोह-2024 का आयोजन,ग्रैंड एस.आर के सभागार में किया गया। संरक्षक मंडल और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका राय सहित समस्त अतिथियों का स्वागत सचिव डॉ पूनम तिवारी एवं संस्था अध्यक्ष डॉ नेहा दुबे द्वारा, अबीर-गुलाल लगाकर एवं होली की टोपी पहनाकर किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर प्रियंका राय ने कहा कि प्रकृति के जैसे हमारे मनोभावों और भावनाओं के अनेक रंग होते है। प्रत्येक व्यक्ति रंगों का फौव्वारा है, जो बदलता रहता है। वही रंग आपके जीवन में आनंद का संचार करता है। हमें इस बात को बखूबी समझना होगा। समाज, संस्कृति की केंद्र बिंदु महिलाएं होती है, उनके लिए यह रंगोत्सव का आयोजन करने वाली नारी शक्ति संस्थान का कार्य सराहनीय है। हम ऐसे कार्यक्रमों में आगे भी सहयोग प्रदान करते रहेंगे। सचिव डॉ पूनम तिवारी ने बताया कि किसी भी सभ्यता की मूल उसकी संस्कृति होती है, एक स्वस्थ एवं संस्कारों से समृद्ध संस्कृति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर होली मिलन का कार्यक्रम किया जाता है जिससे अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को नई पीढ़ी में स्थांतरित किया जा सके। संस्था होटल परिवार सहित सभी सहयोगियों की आभारी है, जो आधी आबादी की ऊर्जा को बढ़ाने का काम किए है। अध्यक्ष डॉ नेहा दुबे ने कहाकि आज शहर की भागम-भाग जिंदगी में लोग त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाना भूलते जा रहे हैं। आज कोई भी किसी के घर जाकर न होली खेल रहा है और न ही फगुआ आदि गीत गा रहा है विलुप्त होती जा रही इस परम्परा को जीवित रखने के लिये संस्था यह आयोजन प्रतिवर्ष करती चली आ रही है। वहीं द फ्यूचर डांस अकेडमी के बच्चों द्वारा झांकी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चना वत्सल द्वारा समस्त अतिथियों एवं नारी शक्तियों का आभार व्यक्त किया। संचालन प्रत्यक्षा तिवारी ने किया। इस दौरान हर्बल गुलाल का वितरण संस्था द्वारा महिलाओं में किया गया और एक दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल, फूलों की वर्षा की गई। इस मौके पर समस्त संरक्षक, पदाधिकारीगण व समस्त नारी शक्ति एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर समारोह का आनंद उठाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ट्रॅक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर
बाइक सवार की मोके पर हुई मौत
ट्रॅक को पुलिस ने लिया कब्जे में
देवेंद्रनगर थाना के जिगदही मोड़ के पास की घटना
पन्ना : बाइक की रिपेरिंग करके घर जा रहा था वापस परिजनों ने अस्पताल परिसर में...
ગુજરાતમાં કયા પક્ષની છે લહેર ? જનતા સાથે સીધો સંવાદ
ગુજરાતમાં કયા પક્ષની છે લહેર ? જનતા સાથે સીધો સંવાદ
गहलोत सरकार में बनाए गए 17 नए जिलों की रिपोर्ट तैयार, इस दिन तय होगा इन जिलों का भविष्य
राजस्थान में बनाए गए 17 नए जिलों पर बनी रिपोर्ट के आधार पर भजनलाल सरकार किसी तरह का बदलाव...
ચેક રિટર્નનો ખોટો કેસ કરનાર સામે કોર્ટની નોટિસ કાઢવા હુકમ કરાયો
સુરેન્દ્રનગરના રતનપર બાયપાસ રોડના રહીશ ગફારભાઇ રસુલભાઇ મોવરે રાજકોટ નાગરિક બેંક સુરેન્દ્રનગરમાંથી...
शाह बोले- झारखंड में कमेटी बनाकर घुसपैठियों की पहचान करेंगे:बाहरियों ने आदिवासी से शादी भी की तो जमीन उसके नाम नहीं होगी
झारखंड विधानसभा के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...