जनपद आजमगढ़ में,भारतीय जनता पार्टीं के जिला उपाध्यक्ष ने चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने। चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया कि, उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जनपद जो कि राजनैतिक दृष्टिकोण से दस विधानसभा सीट व दो लोकसभा सीटों वाला महत्वपूर्ण जनपद है। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी हैं। जिसके क्रम में, अवगत कराना है कि, आजमगढ़ के जिलाअधिकारी विशाल भारद्वाज लगभग दो वर्षों से जिले में, लगातार कार्यभार संभाले हुए है। इनके द्वारा निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है। इसके अलावा अन्य दर्जनों कर्मचारी जिनकी सपा सरकार में विभागीय भर्ती हुई ऐसे कार्मिकों द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है। ऐसे में जनपद में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) शरद यादव की सपा सरकार में भर्ती हुई है और लगभग 10 वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि लगातार एक ही पटल पर जमे होने के कारण शरद यादव, डाटा व गोपनीय दस्तावेजों के कार्यों में विशेषाधिकारी जमाते हुए अपना वर्चस्व और प्रभाव जमाए हुए हैं, केवल अपने चहेती पार्टियों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सुनवाई करते है और अपने स्तर से समय समय पर गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए मोटी रकम वसूलने को लेकर चर्चा में रहते है। स्पष्ट है कि इनके द्वारा लगातार समाजवादी पार्टी की मदद की जा रही है, जो कि नियम विरूद्ध हैं। इनके कार्यों की समीक्षा कराई जाए और शीघ्र ही इन्हें अन्य पटल पर स्थानांतरित किया जाए या गैर जनपद स्थानांतरित किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है। ताकि पद व गोपनीयता की सुरक्षा हो सके और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। शरद यादव अपने विरूद्ध पड़े शिकायतों को विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कोई भी जांच नहीं होने देते। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने चुनाव आयुक्त से मांग किया उक्त परिप्रेक्ष्य में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही गैरजिम्मेदार कार्मिकों की सूची मंगाकर आवश्यक कार्यवाही किया जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अपहरण, लूट गैंग का सरगना असलम चिंटू गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था
पुलिस ने गुमानपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर और असलम चिंटू को टोंक के पास से गिरफ्तार किया है। इस पर...
INDIA Alliance Meeting: आज Shivsena-NCP के साथ Congress की बैठक, Uddhav Thackeray ने कर दी बड़ी मांग
INDIA Alliance Meeting: आज Shivsena-NCP के साथ Congress की बैठक, Uddhav Thackeray ने कर दी बड़ी मांग
मंठा येथील मुख्यमंत्री लाडली बहीण योजनेचा प्रारंभ शिवसेना कार्यालयात तालुकाप्रमुख उदयसिंह बोराडे यांच्या हस्ते शुभारंभ
मंठा येथे मुख्यमंत्री लाडली बहीण योजनेचा मोफत फॉर्म भरण्याचा शुभारंभ आज दि. ६ जुलै २०२४ शनिवार...
crime branchપોલીસની ઓળખ આપી સોનાના દાગીનાની લૂંટ કરતી“ઈરાની ગેંગના વ્યકિતોને પકડીપાડતી,ક્રાઈમબ્રાન્ચ
crime branchપોલીસની ઓળખ આપી સોનાના દાગીનાની લૂંટ કરતી“ઈરાની ગેંગના વ્યકિતોને...