जनपद आजमगढ़ में,सीवान में मिली महिला का शव।मालूम हो कि आजमगढ़ जनपद के, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौधा गांव के। राजस्व गांव सराय फिरोज की सीवान में, एक महिला का शव मिलने के बाद। सनसनी मच गयी। शव मिलने की खबर गांव में, जंगल में आंग की तरह फैल गयी। सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में, लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार इन्द्रमती 64 वर्ष पत्नी रामअवध यादव निवासी ग्राम बसौधा एक दिन पूर्व बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दही बेचने के लिए। मुबारकपुर नगर में, गयी हुई थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी। लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। आज गुरूवार को घर से लगभग एक किमी दूर सीवान में गेहूं के खेत में, उसका शव पड़ा हुआ मिला। शव के बगल में दही बेचने का बर्तन भी पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मृतका के शरीर से उसके पहने हुए आभूषण कनफूल, नथुनी, गले का मंगलसूत्र और पायल गायब थे। ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर कोई चोट के निशान नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा। मृतका दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मणिपुर में कद्दू में छिपाकर रखा गया 3.5 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य...
Google Bard को लेकर गूगल ने किया नया एलान, YouTube वीडियो की जानकारी भी दे सकेगा अब चैटबॉट
कैसा हो अगर एआई पावर्ड चैटबॉट आपके लिए यूट्यूब वीडियो देख ले और जल्दी से वीडियो के कंटेंट की...
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अहमदाबाद में डेंगू के 470 और स्वाइन फ्लू के 216 मामले सामने आए अधिक जानकी के लिए sms news ko फॉलो करे..!अहमदाबाद में मानसून के मौसम की बारिश के बाद मच्छर जनित महामारियों में भारी वृद्धि हुई है। बड़े छोटे मच्छर के अलावा सफेद
अहमदाबाद में मानसून के मौसम की बारिश के बाद मच्छर जनित महामारियों में भारी वृद्धि हुई है। बड़े...
पूर्व विधायक और कांग्रेस सांसद ने कर ली राजस्थान के मुख्यमंत्री के घेराव की तैयारी,जानिए क्या है मामला
राजस्थान के डीग जिले में साइबर अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा...
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 05 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope