वनप्लस यूजर हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया ओएस अपडेट रोलआउट किया है। नया ओएस अपडेट OnePlus 12 के लिए पेश हुआ है।OnePlus 12 OxygenOS 14.0.0.602 update के साथ यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव पेश हुए हैं। इन बड़े बदलावों में कुछ कैमरा अपग्रेड्स भी शामिल हैं।

 वनप्लस ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट ओएस अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में वनप्लस के भारतीय यूजर्स के लिए एक नई खबर है। अगर आप भी वनप्लस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये नई जानकारी आपके लिए ही है।

इन यूजर्स के लिए लेटेस्ट ओएस अपडेट हुआ पेश

दरअसल, कंपनी ने OnePlus 12 के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट OxygenOS अपडेट के 14.0.0.602 वर्जन को पेश किया है।

नया अपडेट भारतीय यूजर्स के यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कड़ी में खास है। कंपनी ने इस अपडेट के साथ यूजर्स के लिए बड़े कैमरा इम्प्रूवमेंट्स पेश किए हैं।

इतना ही नहीं, यूजर्स के लिए कम्युनिकेशन और कई दूसरे सिस्टम से जुड़े बदलाव पेश हुए हैं।

नए अपडेट के की हाइलाइट्स-

कैमरा अपग्रेड-

  1. कैमरा अपग्रेड के साथ वनप्लस यूजर्स अब अलग-अलग फोकल लेंथ के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे।
  2. नए अपडेट के साथ पोर्ट्रेट मोड में 2X जूम पर फोटो क्लैरिटी भी पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर नजर आएगी।
  3. वार्म लाइट में फ्रंट कैमरा से लिए फोटो में भी कलर एक्युरेसी को लेकर नया बदलाव देखने को मिलेगा।