Krutrim AI 20 भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम है। Chat GPT 4 की तुलना में AI चैटबॉट 20 गुना अधिक भारतीय टोकन के साथ प्रशिक्षित है। भारत के खुद के चैटबॉट Krutrim AI के बारे में ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने X पर जानकारी दी है। इन्होंने लिखा कि भारत का खुद का एआई चैटबॉट अब पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल का Krutrim AI अब पब्लिक बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इस पर लंबे समय से काम किया जा रहा है। इसको पहले से मौजूद Google Gemini और ChatGPT जैसे चैटबॉट से मुकाबला करने के लिए लाया जा रहा है।
उम्मीद है कि इसे टेस्टिंग के बाद स्टेबल यूजर्स के लिए आगामी महीनों में पेश किया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
X पर मिली जानकारी
भारत के खुद के चैटबॉट Krutrim AI के बारे में ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने X पर जानकारी दी है। इन्होंने लिखा कि भारत का खुद का एआई अब पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है। इन्होंने कहा कि पहली पीढ़ी के उत्पाद में "महत्वपूर्ण सुधार" होगा क्योंकि कंपनी अपना आधार बनाने पर फिलहाल काम कर रही है।
कृत्रिम का मतलब क्या है?
कंपनी के अनुसार क्रुत्रिम का संस्कृत में अर्थ कृत्रिम है। जिसको आर्टफिशिल कहते हैं। कंपनी का कहना है कि कृत्रिम हमारा खुद का एक एआई मॉडल है, जो स्थानीय भारतीय ज्ञान , भाषाओं और डेटा पर बेस्ड है। यह हमारे और हमारी पहली पीढ़ी के उत्पाद के लिए एक शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा कि अभी बहुत कुछ आना बाकी है और जैसे-जैसे हम इस आधार पर निर्माण करेंगे इसमें भी काफी सुधार होगा। हमें अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।