कई बार एपल प्रोडक्ट्स की बेहतरीन सुविधाएं यूजर को लुभाती हैं। प्राइवेसी और सुरक्षा के तमाम फीचर्स भी एपल प्रोडक्ट्स की ओर यूजर का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक शख्स के साथ हुआ। शख्स ने एपल वॉच कूल और डैशिंग दिखने के लिए खरीदी थी लेकिन यही वॉच उनकी जान बचाने में काम आई।

एपल का नाम क्लास के साथ जोड़ कर देखा जाता है। कूल दिखने के लिए यूजर्स एपल प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार एपल प्रोडक्ट्स की बेहतरीन सुविधाएं यूजर को लुभाती हैं।

प्राइवेसी और सुरक्षा के तमाम फीचर्स भी एपल प्रोडक्ट्स की ओर यूजर का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। शख्स ने एपल वॉच कूल और डैशिंग दिखने के लिए खरीदी थी, लेकिन यही वॉच उनकी जान बचाने में काम आई।

एपल वॉच ने कैसे बचाई शख्स की जान

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वॉच पहने शख्स को उसकी वॉच ने खराब हेल्थ कंडीशन का इंडीकेशन दिया है। यूजर को समय पर अलर्ट मिला।

न्यू जर्सी के लॉरेंसविले में रहने वाले एक सेवानिवृत्त अकाउंटेंट फ्रैंक हैगर्टी ने कूल लगने के लिए एपल वॉच खरीदी थी। वे बताते हैं कि वॉच पहने हमेशा की तरह अपने बेड पर रात को सो रहे थे।

इसी बीच उनकी वॉच ने उन्हें लो हार्ट रेट का अलर्ट दिया। उनका हार्ट रेट 30bpm तक नीचे चला गया था, जो अमूमन एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 60 से 100bpm होता है।

वे आनन-फानन में अस्पताल की ओर भागे, जहां उन्हें अपनी हार्ट ब्लॉक कंडीशन (complete heart block) की जानकारी मिली।

वॉच न देती अलर्ट तो चली जाती जान...

फ्रैंक हैगर्टी के डॉक्टर ने बताया कि यह उनकी जान पर बात लाने वाली कंडीशन थी। हैरानी वाली बात तो ये कि वॉच के जरिए इस तरह का अलर्ट मिलने से पहले फ्रैंक में किसी तरह के लक्षण देखने को नहीं मिले थे।

इस तरह फ्रैंक सही समय पर डॉक्टर के पास पहुंचे और अपनी जान बचाने में कामियाब रहे।