Husqvarna ने Svartpilen 401 और Vitpilen 250 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2024 हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 की कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 2024 हुस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401 की 2.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Svartpilen 401 में सस्पेंशन ड्यूटी के लिए एडजस्टेबल यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक दिया गया है। आइए पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

स्वीडिश मोटरसाइकिल निर्माता Husqvarna ने Svartpilen 401 और Vitpilen 250 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। 2024 हुस्कवर्ना विटपिलेन 250 की कीमत 2.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 2024 हुस्कवर्ना स्वार्टपिलेन 401 की 2.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

आपको बता दें कि 250 मॉडल पहले से ही भारत में उपलब्ध थे, वहीं निर्माता ने अब अपनी 401 रेंज की मोटरसाइकिलें पेश की हैं। इ दोनों का निर्माण भी भारत में किया जा रहा है। आइए, Svartpilen 401 के बारे में जान लेते हैं।

डिजाइन

2024 Husqvarna Svartpilen 401 का बेस नई पीढ़ी की केटीएम 390 ड्यूक के साथ साझा किया गया है। डिजाइन के संदर्भ में, Svartpilen 401 अधिक शक्तिशाली लुक के साथ आती है, जिसमें साइड पैनल में सूक्ष्म अपडेट और एक नया वाइजर शामिल है। इसके अतिरिक्त, इसमें साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट दिया गया है, जो पुराने मॉडल में देखी गई अंडरबेली यूनिट की जगह लेता है।

इंजन स्पेसिफिकेशन

2024 Husqvarna Svartpilen 401 में नया 398.6 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 46 बीएचपी का पावर आउटपुट और 39 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया जाएगा।