Land Rover India ने घरेलू बाजार में 2024 Land Rover Discovery Sport को लॉन्च कर दिया है। नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमत 67.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें अपडेटेड केबिन के साथ हल्का स्टाइलिंग अपग्रेड मिलता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें ग्रिल लोअर बॉडी सिल्स और लोअर बंपर शामिल हैं और इन्हे ग्लॉस ब्लैक कलर में किया गया है।

Land Rover India ने घरेलू बाजार में 2024 Land Rover Discovery Sport को लॉन्च कर दिया है। नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की कीमत 67.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें अपडेटेड केबिन के साथ हल्का स्टाइलिंग अपग्रेड मिलता है।

ये एसयूवी को लैंड रोवर रेंज के बाकी हिस्सों के अनुरूप लाता है। डिस्कवरी स्पोर्ट को पिछले साल जून में वैश्विक स्तर पर अपडेट किया गया था और अब इसे भारत में पेश किया जा रहा है।

 
 
 

डिजाइन अपडेट 

डिजाइन की बात करें, तो इसमें ग्रिल, लोअर बॉडी सिल्स और लोअर बंपर शामिल हैं और इन्हे ग्लॉस ब्लैक कलर में किया गया है। ग्लोस ब्लैक डिटेलिंग व्हील आर्च तक फैली हुई है, साथ ही फ्रंट एयर इनटेक की थ्री-लाइन सिग्नेचर इसे एक विशिष्ट लुक देती है। एसयूवी में नए 19-इंच डायमंड-टर्नड फिनिश अलॉय व्हील भी मिलते हैं, जबकि लैंड रोवर ने इसमे नया वेरेसिन ब्लू रंग विकल्प जोड़ा है।