मोटोरोला जल्द ही अपने कस्टमर्स के लिए कई नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लॉन्च के पहले ही कंपनी की इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस सामने आ गई है। इन डिवाइस की लिस्ट में Moto G04 Moto G24 Power और Moto G34 5G शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको इन डिवाइस के बारे में बताएंगे।

मोटोरोला अपने कस्टमर्स के लिए नए बजट फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन डिवाइस की लिस्ट में Moto G04, Moto G24 Power और Moto G34 5G शामिल है। इन्हें जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाना है।

बता दें कि इन बजट फोन्स को एक रिटेलर साइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में इन डिवाइस की बहुत से फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसके बारे में आज हम जानने वाले है।

मोटोरोला डिवाइस की कीमत

  • Moto G04 की कीमत की बात करें तो इस फोन को 4GB+64GB वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 129 यूरो यानी लगभग 11,731 रुपये है। इस फोन को आप 4 कलर ऑप्शन- नारंगी, हरा, नीला और काले रंगो में उपलब्ध होगा।
  • Moto G24 Power को 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 179 यूरो यानी लगभग 16,280 रुपये होगी। इस फोन को डार्क ब्लू और सिल्वर रंग में पेश किया जाएगा।
  • वहीं Moto G34 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 189 यूरो यानी लगभग 17,190 रुपये हो सकती है। यह फोन ब्लैक, डार्क ब्लू और लाइट ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।