Nubia अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च करने की बात कही है। हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं वो Nubia Z60 Ultra है। इस फोन में आपको 80W चार्जिंग सपोर्ट 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस डिवाइस को 19 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
स्मार्टफोन अपने कदम जमाने में लगी कंपनी नूबिया ने अपने कस्टमर्स के लिए नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Nubia Z60 Ultra की लॉन्च डेट पेश कर दी है। नूबिया ने बताया कि इस डिवाइस को ग्लोबली लॉन्च किया जाना है।
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6000mAh की बैटरी, 80W चार्जिंग सपोर्ट और 64MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। बता दें कि इस डिवाइस को ग्लोबली भी उसी दिन लॉन्च किया जाना है, जिस दिन इसे चीन में लॉन्च किया जाना है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
इस दिन लॉन्च होगा डिवाइस
- Nubia Z60 अल्ट्रा को 19 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे (EST) यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
- बता दें कि यह तारीख वही है, जिसे चीन में लॉन्च करने के लिए चुना गया है। मगर चीन में ये डिवाइस 6 धंटे पहले लॉन्च होगी।